ब्रेकिंग

झोला में पेनकापी लेकर घूम- घूम सट्टा लिखते दो आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख 85 हजार रुपये जब्त, तखतपुर पुलिस ने की जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई…

Spread the love

बिलासपुर/ तखतपुर पुलिस ने झोला में पेन कॉपी लेकर सट्टा खिलाने निकले दो सटोरियों को पकड़कर उनसे जिसमें सट्टा नम्बर लिखा कॉपी, नगद रकम 1 लाख 85 हज़ार रुपए और एक मोबाइल फ़ोन बरामद कर आरोपियों के ख़िलाफ़ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध के तहत कार्रवाई की है।
तखतपुर थानेदार विवेक पाण्डेय को सूचना मिली कि नया बसटैण्ड बाज़ार गेट के पास दो युवक सट्टापट्टी लिख रहे है। दोनों आरोपी मुंगेली से आकर यहाँ सट्टे की खाई वाली करते है।

सूचना पर टीआई श्री पाण्डेय ने घेराबंदी कर मुंगेली शंकरवार्ड मल्हारपारा निवासी अभिषेक सिंह ठाकुर पिता स्व. पवन सिंह ठाकुर और उसके साथी अश्मित गुप्ता को धरदबोचा। तलाशी के दौरान उनके झोले से सट्टा नंबर लिखा कॉपी, लाख 85 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फ़ोन बरामद होने पर आरोपी
अभिषेक सिंह और उसके साथी अश्मित गुप्ता के ख़िलाफ़ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2002 के धारा 6 एवं बीएनएस के धारा 112 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *