ब्रेकिंग

न खाता न बही निगम के भवन शाखा अधिकारी कहे वही सही, फिर बस स्टैंड महुआ होटल की खाली जमीन पर तन गए 3 काम्प्लेक्स तब जागा निगम प्रशासन, अब कर रहे तोड़फोड़

Spread the love

0 नेहरू नगर – गणेश चौक – संजय तरण पुष्कर के अंतिम नोटिस वाले 3 कि जगह 6 मंजिल तने भवन को भूले

0 नेतागिरी या लेनदेन ज्वाली नाले के अवैध निर्माण पर भी चूप्पी,

बिलासपुर। खाता न बही निगम के भवन शाखा अधिकारी कहे वही सही। ऐसा ही चल रहा न्यायधानी के नगर निगम में नेहरू नगर- स्वीमिंग पूल रोड और ज्वाली नाला के अवैध निर्माण के फाइल को लाल बस्ते में बांधने के बाद अब बस स्टैंड में महुआ होटल की जमींन पर निर्माणाधीन 3 काम्प्लेक्स अब भवन शाखा के निशाने पर है। कह रहे तीनो ने 1-1 मंजिल अवैध निर्माण करा लिया है जिसे तोड़ने कार्रवाई की जा रही है। सवाल फिर वही कि निगम प्रशासन को ये सब पहले क्यो नही दिखाई देता। बनने के बाद ही क्यों दिखता, आखिर किसके इशारे पर निगम का पीला पंजा दौड़ रहा है।


आलम ये है कि खुद की गलती को छिपाने और तनाव के मद्देनजर निगम प्रशासन ने गुपचुप तोड़फोड़ की रणनीति तय की। रविवार को सुबह जब निगम के अफसर अमले एक्सीवेटर और डंपर लेकर मौके पर कार्रवाई करने पहुँचे वहाँ खलबली मच गई, निगम अमले ने एक्सीवेटर से नीचे के नियम विरुद्ध निर्माण और ऊपर के एक- एक मंजिल को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की जिसे अनुमति के विपरीत निर्माणकर्ताओं ने निर्माण करा लिया था।
इससे भी शर्मनाक बात यह है कि व्यस्ततम बस स्टैंड के पास मेनरोड पर 3-3 काम्प्लेक्स अनुमति विपरीत बन गए निगम के अफसरों को पता नही चला जबकि इसी सब व्यवस्था को व्यवस्थित करने के दावे के साथ ही पूरे शहर को आठ जोन में बांटा गया है इसके बाद भी ये हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *