ब्रेकिंग

गौमांस की अवैध तस्करी के मामले में माँ- बेटी गिरफ्तार, भगवा ब्रिगेड की सूचना पर तोरवा पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया तो पकड़े गए आरोपी, देर रात तक थाने में मचा रहा बवाल…

Spread the love

0 ट्रेन में रायपुर से लेकर आए बिलासपुर

0 ब्रिगेड और हिन्दू सन्गठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने की हत्यारो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

बिलासपुर / तोरवा पुलिस को टीम और भगवा ब्रिगेड ने रायपुर से बिलासपुर गौमांस तस्करी के मामले में माँ -बेटी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 12- 15 किलो गौमांस बरामद किया है। इस आशय की खबर से ब्रिगेड और हिन्दू सन्गठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में तोरवा थाने पहुचे और गौमाता के हत्यारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जिससे हो हंगामे और तनाव की स्थिति निर्मित हुई।

मंगल चौक गंगा नगर फेस 2 निवासी नितीश यादव ने तोरवा पुलिस को सूचना दी कि रायपुर से दो महिलाएं हसदेव एक्सप्रेस से गौमांस तस्करी कर बिलासपुर लेकर आ रही है। ब्रिगेड ने तोरवा पुलिस के सहयोग से बिलासपुर रेल्वे स्टेशन पर संदिग्ध महिलाओं की तलाश कर मा- बेटी को करीब 12-15 किलोग्राम गौ मांस के साथ धरदबोचा।

पुलिस ने धार्मिक भावनाएँ आहत करने, लोक-शांति को बिगाड़ने व छत्तीसगढ़ कृषि पशु परीरक्षण अधिनियम, 2004
धारा 5 गौ मांस का विक्रय / परिवहन निषेध धारा 6 गौ मांस का कब्जा / भंडारण अपराध
भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की घारा,
धारा 111 संगठित अपराध
धारा 3(5) समान आशय से कृत्य करने,खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 (अवैध खाद्य पदार्थ परिवहन/भंडारण)।के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
उत्तेजित भीड़ ने आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर गौवंश तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने और दोषियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही की मांग की है।

निधि तिवारी, गौसेवक
आईपीएस गगन कुमार, सीएसपी कोतवाली,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *