ब्रेकिंग
Uncategorized

… की दोस्ती…जी का जंजाल, हाईकोर्ट की फटकार के बाद नेशनल हाइवे जाम कांड पर पुलिस ने की भूल सुधार बताई जब्त की गई गाड़ियां

0 देर रात प्रेस नोट जारी कर दी जानकारी

0 बताया की जा रही वेदांश और उसके साथियों की गिरफ्तारी

बिलासपुर। हाईकोर्ट की फटकार के बाद हरकत में आई पुलिस ने सोमवार देर रात नेशनल हाइवे जाम कांड के 7 कारों को जब्त कर सकरी थाने में खड़ी करा सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की कवायद में लगी रही। पुलिस ने देर रात पोलिस प्रेस रिलीज ग्रुप में विज्ञप्ति जारी कर बताया कि

वेदांश शर्मा एवं उसके साथियों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपने वाहनों को बीच रास्ते में खड़ा कर जानबूझकर मार्ग को अवरुद्ध करते हुए वीडियो बनाया जा रहा था, जिससे आम जनता को आवागमन में कठिनाई हुई एवं यातायात बाधित हुआ। इस मामले में थाना सकरी में अपराध क्रमांक 495/25 के तहत धारा 126(2), 285, 3(5) भारतीय न्याय संहिता, 2023 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में संलिप्त वाहनों की विधिवत जप्ती कर वेदांश शर्मा एवं उसके साथियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।
गौरतलब है कि इस मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा ने स्वयं संज्ञान लेकर तीखी फटकार लगाई और पूछा है कि जब हाईवे पर जाम लगाया गया तो कारें जब्त क्यों नहीं की गईं? कोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस हरकत में आई और सोमवार देर रात सभी 7 कारों को जब्त कर सकरी थाने में खड़ी कर दिया गया। सकरी पुलिस ने यह भी बताया है कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button