ब्रेकिंग

भाजपा के वाशिंग मशीन का कमाल… बीच गोलबाजार का अवैध निर्माण- शहजादी

Spread the love

बिलासपुर/ नगर निगम प्रशासन की लुंजपुंज प्रशासनिक व्यवस्था के छींटे अब सरकार के दामन तक पहुँचने लगे है। शहर के बीच गोलबाजार के अवैध निर्माण को वरिष्ठ कांग्रेस पार्षद शहजादी कुरैशी ने वाशिंग मशीन का जादू बताया है।
वरिष्ठ पार्षद शहजादी ने कहा कि सारा शहर देख रहा कि कैसे बीच गोलबाजार में आगजनी की सूचना और मरम्मत के आवेदन पर कैसे शहरवासियों और जिम्मेदारों को भोंदू बना ग्रीन नेट डाल भारी- भरकम काम्प्लेक्स तान दिया गया,,,

उन्होंने कहा कि गोलबाजार में हर आमोखास का आना जाना है, कलेक्टर, कमिश्नर, एसपी सारे अफसरो की गाड़ियां यह से लगभग एक-दो दिन में गुजरती है, पर ये किसी को नही दिखा या निगम प्रशासन के जिम्मेदार अफसर इनोसेंट बने रहे ये शोध का विषय है, इस अवैध काम्प्लेक्स के एक साइड में महज 500-600 मीटर की दूरी पर जोन क्रमांक 5 का दफ्तर है तो दूसरी तरफ लगभग पौने- एक किलोमीटर दूर निगम मुख्यालय है। 8 जोन कार्यालय 8 भवन शाखा अधिकारी इतना बड़ा अमला और इतनी बड़ी रतौंधी,,, की सारे शहर को दिखा इन जिम्मेदारों को नही।
उससे भी बेशर्मी की बात ये रही कि सामान्य सभा और बजट सत्र के दौरान गोलबाजार के अवैध निर्माण का मुद्दा मुखरता से उठाया गया, विपक्ष ही नही सत्ता पक्ष के पार्षदो ने इसे उठा भ्र्ष्टाचार का खुल्ला आरोप लगाया, सभापति विनोद सोनी ने भी बीच गोलबाजार के अवैध निर्माण को लेकर आवाज उठाई इसे गलत ठहराते हुए सख्त कार्रवाई की बात कही, सदन में और भी अवैध निर्माण के मुद्दे उठाये गए इनमें से एक पर तो भाजपा के पार्षद संजय यादव ने कार्रवाई न होने पर आमरण अनशन की चेतावनी भी दी।
वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री और पार्षद ने ऐंन सुशासन तिहार के बीच इस मामले को लेकर भाजपा सरकार पर कड़ा कटाक्ष करते हुए कहा कि सब भाजपा के वाशिंग मशीन का कमाल है,
गौरतलब है कि इस भवन के।निर्माणकर्ता पहले कांग्रेस में थे फिर उन्होंने पिछले दिनों भाजपा में पल्टी मार दी, अब इस मामले को इसी से जोड़कर देखा जा रहा।
भाजपा के वाशिंग मशीन में दाग धोने वाले कांग्रेस के दो और नेता शामिल है, सब ने देखा और सबको पता है कि कांग्रेस में लंबे समय तक पद पदवी और जलवे में रहने वाले उन दो नेताओ ने क्यो और कैसे इस वाशिंग मशीन में अपने दाग धोए…

  शहजादी कुरैशी, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री  पार्षद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *