ब्रेकिंग

चर्चित श्रीराम केयर में केयरलेस चिकित्सा का आरोप, इतने बड़े अस्पताल में पथरी से पीड़ित पुलिस कर्मी की मौत से मचा बवाल डॉक्टरों पर लगे इलाज में लापरवाही के इल्जाम…

Spread the love

बिलासपुर । शहर के चर्चित निजी अस्पताल श्रीराम केयर सरकंडा थाने के सिपाही की मौत से आक्रोशित परिजनों और उत्तेजित भीड़ ने जमकर बवाल मचाया। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
आरक्षक सत्यकुमार पाटले को गत 28 अप्रैल को पथरी से पीड़ित होने के कारण नेहरू नगर के श्रीराम केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ऑपरेशन के बाद उनकी हालत सामान्य थी। लेकिन शुक्रवार शाम अचानक उनकी हालत बिगड़ गई, कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इतने बड़े निजी अस्पताल में जहां चिकित्सा के बड़े बड़े दावे किए जाते है वहा पथरी के ऑपरेशन से सिपाही की मौत की खबर से आक्रोशित परिजनों ने जमकर चिल्लाचोट करते हुए अस्पताल प्रबंधन को कोसते हुए डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही के आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की । परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति पर पर्याप्त निगरानी नहीं रखी गई।

आशीष कुमार सोनी

सिपाही की मौत पर बवाल बुलानी पड़ी पुलिस सिपाही की मौत से मचे बवाल और तनाव को देखते हुए पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। पुलिस ने किसी तरह परिजनों को शांत करा जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस घटना ने निजी अस्पतालों की चिकित्सा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों पुष्टि होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *