
बिलासपुर,,,, पुलिस के उच्चाधिकारियों की लगातार चेतावनी के बाद भी जिले के थानों में पीड़ित पक्षों की सुनवाई नहीं हो रही है! ऐसा ही एक मामला कोनी थाना क्षेत्र के घुटकू निरतु के ग्राम करही से सामने आया है! जहां ब्याही गई… 2 बहनों ने अपने जेठ और पति के खिलाफ तलवार और राड से बेरहमी पूर्वक हमला करने का आरोप लगाते हुए SSP रजनेश सिंह के समक्ष गुहार लगाई है! पूरे मामले में दिलचस्प बात यह है! कि लिखित इकरार नामा में इनके पति और जेठ ने स्वीकार किया है! कि वे अब उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित नहीं करेंगे…
शनिवार को सिर में पट्टी और हाथों पर जख्म लिए दोनों बहन पायल लोनिया और अंजना लोनिया अपनी माँ उर्मिला लोनिया के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में SSP रजनेश सिंह से न्याय की गुहार लगाने पहुंचे… माँ बेटियों ने SSP के समक्ष अब तक की गई शिकायतों इकरारनामा का पुलिंदा प्रस्तुत कर कोनी पुलिस पर बताए मुताबिक रिपोर्ट न लिखने और थाने से भगाने के गंभीर आरोप लगाए…

सुनिए ये क्या कह रहे….
आईजी और SSP लगातार मातहतो की बैठक लेकर आरोपी अपराधियों पर लगाम कसने और आम शहरी से मित्रवत व्यवहार करने और बिट पुलिसिंग का दावा कर रहे है! पर काम दावे के विपरीत हो रहे है! सवाल यह उठता है! कि महिला संबंधित अपराधों में कोनी पुलिस का ये रवैया क्या कानून सम्मत है!
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 31, 2026अब स्मार्ट मीटर के अनाप शनाप बिलिंग को लेकर कांग्रेस ने किया जनआंदोलन का ऐलान, बैठक कर तय की आंदोलन की प्लानिंग…
UncategorizedJuly 30, 2026हरिओम मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल में आदिवासी महिला की लाश को पैसे के लिए बंधक बनाने की खबर से मचा रहा पूरे दिन बवाल, विजय बने निर्बल के बल कांग्रेसजनों के साथ घेरा अस्पताल, एसपी दफ्तर और कलेक्ट्रेट…
UncategorizedJuly 30, 2026महंगी सांसे…19 घण्टे में पौने 5 लाख का बिल फिर भी नही बची जान मामला न्यायधानी के निजी अस्पताल के हाईस्पीड स्मार्ट मीटर का…
UncategorizedJuly 29, 2026क्या सेंट्रल जेल में लगा पंचक…?फिर गैस भट्टी में कूदकर डबल मर्डर के सजायाफ्ता बंदी के जान देने की खबर आई सामने…

