
बिलासपुर।तोरवा कासिमपरा में सड़क पर बैठी बछिया पर कार चढ़ाने को लेकर गुरुवार जमकर बवाल हुआ। गौ सेवको ने थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की . पर बड़े अफसर देर तक नही पहुँचे। थानेदार ने छोटी मोटी घटना होते रहती है, ये एक्सीडेंट है कहा जिससे भीड़ और भड़क गई।


इसके चलते देर रात तक थाना घिरा रहा गौ सेवक और हिन्दू संगठन के लोग चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन और नारेबाजी करते रहे।
लगातार सड़को पर गौ वंश को कुचलने को लेकर गौ सेवको हिन्दू संगठन से जुड़े और आमलोगों में आक्रोश है।
प्रशासन पूरी तरह जिम्मेदार है। हाईकोर्ट की फटकार के बाद ग्राम चौपाल लगाकर ऐसे मवेशी मालिको का पता लगाने का फंडा भी प्रसारित करा दिया गया पर सड़को से गायो की तादात कम नही हुई।
हाईकोर्ट रॉड पर सतत निगरानी-
प्रशासन के अफसरों को गणेश परिक्रमा की लत लग गई है। जब भी हाईकोर्ट की फटकार लगती है हाईकोर्ट रॉड पर परमानेंट अमला लगा दिया जाता है। इस बार भी फंडा बरकरार है। बाकी ऐसी कोई सड़क नही जिन पर मवेशियों के डेरा न हो। इसके चलते वाहनधारक आम राहगीर मवेशियों से टकराकर घायल हो रहे मर रहे या मूक मवेशी घायल हो रहे मर रहे किसी को मतलब नही।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

