ब्रेकिंग

सरकार मंत्री मंडल के विस्तार और सुशासन का ढिंढोरा पीटने में मस्त, अंतिम छोर अंतिम व्यक्ति तक चिकित्सा पहुँचाने के दावे की तखतपुर में टूटी सांस, यहां के सरकारी अस्पताल में मोमबत्ती और मोबाइल के टोर्च से कराई गई प्रसूता की ऑपरेशन से डिलीवरी…

बिलासपुर,,,  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बिजली गुल होने के कारण डॉक्टर को मोबाइल टॉर्च की रोशनी में गर्भवती महिला का ऑपरेशन कर डिलीवरी करानी पड़ी। यहां की अव्यबस्था का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लोगों में आक्रोश है वे पूछ रहे क्या यही सुशासन है।

बताया जा रहा कि ऑपरेशन थियेटर में प्रसूता की डिलीवरी कराई जा रही थी, इसी दौरान अचानक बिजली ठप हो गई। नर्सिंग स्टाफ ने उसके परिजनों से मोबाइल लेकर उसके टॉर्च को जलाकर रौशनी की जिसकी  रोशनी में डॉक्टर ने महिला का  प्रसव कराया।

जनरेटर तक नहीं अस्पताल में


या तो जिम्मेदारों को नही पता कि कभी भी बिनली ठप हो जा रही या सरकार का फाल्ट है कि बड़े- बड़े दावे वाले इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक अदद जनरेटर की व्यवस्था बनाई। जिसके कारण इस अस्पताल में आज भी ऐसे संकट कालीन परिस्थितियों में मोबाइल के टॉर्च और मोमबत्ती की रोशनी में डॉक्टर और स्टाफ को काम करना पड़ता है। इस घटना ने एक बार फिर से ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं के दावे की हकीकत उजागर कर दिया।

लोग कोस रहे शासन- प्रशासन को

बड़ी विकट स्थिति है, लोग शासन- प्रशासन को कोस रहे, तमाम तरह की अव्यवस्थाओं चाहे वो बदहाल सड़के हो, सड़क तक पसरे मवेशियो का मामला हो या लगातार चाकूबाजी हाईकोर्ट को संज्ञान लेना पड़ रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *