ब्रेकिंग

सुशासन तिहार के बीच मर्डर और हाफ मर्डर से अरपापार दहशत का माहौल, देर रात तक घिरा रहा सरकण्डा थाना, भीड़ ने आरोपियों को गिरफ्तार करने और बदहाल कानून व्यवस्था के खिलाफ थाने का घेराव कर किया उग्र प्रदर्शन…

Spread the love

बिलासपुर / सरकंडा क्षेत्र में एक मर्डर और हाफ मर्डर से दहशत का माहौल है। मोपका चौकी के पास जहा हमलावरों ने झगड़े में बीच- बचाव करने पहुँचे युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। वही दूसरी वारदात में बदमाशों ने क्रिकेट खिलाड़ी पर कैची से जानलेवा हमला कर दिया। वारदात के बाद गुस्साई भीड़ ने थाने का घेराव कर आरोपियों को गिरफ्तार करने और बदहाल कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की।

पहली वारदात मोपका चौक की है, मिली जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार रात करीब 10:30 बजे की है, यहाँ गुड़ीपारा निवासी बीए सेकेंड ईयर के छात्र 22 वर्षीय अभिषेक यादव के चचेरे छोटे भाई 16 वर्षीय ओमप्रकाश से करीब 5 -6 लोग चौक पर मारपीट कर रहे थे। वह बीच बचाव करने पहुँचा तो युवकों ने ओमप्रकाश से हाथापाई की तो आरोपियो ने उस पर ही हमला कर दिया। ओमप्रकाश जान बचाने पुलिस चौकी तरह पहुँचा तो आरोपी पीछा करते पुलिस चौकी तक पहुंच गए। उसने किसी तरह अंदर घुसकर अपनी जान बचाई इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और अभिषेक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए घेराव और प्रदर्शन किया। पुलिस ने आरोपियो को पकड़ने का दावा किया है मामले के गिरफ्तार 5 आरोपी सीपत क्षेत्र के सेलर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
दूसरी वारदात आरएसके एकेडमी के पास की बताई जा रही, सरकण्डा महामाया चौक निवासी रवि कुमार सोनी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 वर्षीय पुत्र अनुभव क्रिकेट खिलाड़ी है सन 2025 में उसका चयन विश्वविद्यालय टीम में हुआ था। इसी बात को लेकर टीम के कप्तान राज पाली उससे रंजिश रखता था, गत 1 मई की रात अनुभव अपने भाई के साथ घूमने निकला था और अपने दोस्त असद खान के पास रुका हुआ था, इसी दौरान रात करीब 10.30 बजे आरोपी राज पाली ने उसे फोन कर आरएसके एकेडमी के पास मिलने बुलाया।

जैसे ही अनुभव वहां पहुंचा राज पाली और रिशु ठाकुर ने गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर राज पाली ने कैंची से अनुभव पर हमला कर दिया। बाईं आंख और गले के पास चोट लगनेसे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे ग़म्भीर अवस्था मे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इन घटनाओं ने क्षेत्र के रहवासियों में चिंता और दहशत फैला दी है, आलम ये है कि जब तक परिवार के सदस्य सुरक्षित स्कूल कालेज और काम से वापस नही आते अभिभावकों को रतजगा करना पड़ रहा।
इन घटनाओं ने अरपापार के रहवासियों की नींद हराम कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *