

बिलासपुर,,, मंगलवार को कलेक्टर जन दर्शन में आवास जमीन मकानों पर कब्जे और अनुकम्पा नियुक्ति समेत अन्य समस्याओं और मांगों के आवेदन आए, शिक्षाकर्मी पति की मौत के बाद अनुकम्पा के लिए गुहार लगाने पहुंची, बेवा महिला ग़स खाकर गिर गई! इसके अलावा अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने और सरपंच द्वारा शासकीय जमीन से आवास तोड़वाने का मुद्दा भी छाया रहा!

मंगलवार को शहर और जिले के दुरुस्त अंचल से लोग समस्याओं और मांगों का आवेदन लेकर कलेक्टर के समक्ष पहुंचे और समस्याओं के निराकरण के लिए गुहार लगाई! जन दर्शन में सर्वाधिक आवेदन आवास की मांग शासकीय और निजी भूमियों में अवैध कब्जे सड़कों की बदहाली जल भराव मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम जैतपुरी सेमराडीह के ग्रामीण लखन लाल केवट एक बार फिर सरपंच द्वारा बेवजह मकान को तोड़वाने वही ग्राम पंचायत बकरकुदा के सरपंच ग्रामवासियों के साथ घरों घर चल रहे शराब के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने की मांग को लेकर पहुंचे,
इस दौरान अनुकम्पा नियुक्त का एक मार्मिक मामला भी एनटीपीसी सीपत से सामने आया है! यहां रहने वाली संगीता दुबे बेवा स्वर्गीय दिलहरन दुबे ने कलेक्टर के समक्ष उसे या उसके संतान को अपनी गरीबी परस्थिति का हवाला देकर अनुकम्पा नियुक्ति देने की मांग की ताकि वह अपने परिवार का भरण पोषण कर सके! इस दौरान वह रोते रोते ग़स खाकर गिर गई!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedAugust 2, 202624 घंटे में शिकंजा, कोटा पुलिस ने गोवंश वध और गोमांस बिक्री के दो आरोपियों को दबोचा, 35 किलो गोमांस, हथियार और बाइक जब्त; जिलेभर में अवैध कारोबारियों को सख्त चेतावनी, कार्रवाई से मचा हड़कंप…
UncategorizedJuly 30, 2026गुरु पूर्णिमा पर गूंजा विवेकानंद का संदेश, गुरु वंदना में झुका बिलासपुर; राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प, श्रद्धा-सेवा-संस्कार से सराबोर रहा पूरा आयोजन….
UncategorizedJuly 30, 2026मोपका शहरी गोठान में आधा दर्जन गौ वंश की मौत, पर भड़के धीरेन्द्र कलेक्टर और निगम आयुक्त को कॉल कर कि व्यवस्था सुधारने की मांग….
UncategorizedJuly 30, 2026बरसात से पहले एक्शन में महापौर! वीआईपी सिटी से बैराज तक पैदल निरीक्षण, गंदगी पर सख्त तेवर, अफसरों को नालियां चमकाने और सड़कें साफ रखने का अल्टीमेटम, सफाई व्यवस्था सुधारने के दिए कड़े निर्देश….

