
0 कहा डॉक्टर और स्टाफ का टोटा तो है

0 उपलब्ध डॉक्टरों और स्टाफ से बेहतर चिकित्सा मुहैया कराना प्राथमिकता

बिलासपुर / न्यायधानी के जिला अस्पताल में नए सिविल सर्जन डॉ एस कुजूर ने कार्यभार सम्हालने के बाद व्यवस्थाओं में सुधार की कवायद शुरू कर दी है। गुरुवार को मुख्यमंत्री यहाँ नवस्थापित सिटी स्कैन मशीन का लोकार्पण करेंगे।
नवपदस्थ सिविल सर्जन श्री कुजूर ने जिला अस्पताल से प्रसूताओं और बीमार व घायल मरीजो को निजी अस्पतालों में रिफर करने के खेल के सवाल पर कहा कि चूंकि उन्होंने हॉल ही में यहां ज्वाइन किया इसलिए उन्हें इसकी जानकारी नही है, पर यदि ऐसा है और ऐसा मामला उनके संज्ञान में आता है तो निश्चित तौर पर इसे रोकने कड़े कदम उठाए जाएंगे।

अव्यवस्था के सवाल पर सिविल सर्जन श्री कुजूर ने कहा कि डॉक्टरों और चिकित्सा स्टाफ के रिटायर होने के कारण कुछ दिक्क्त है इससे कतई इनकार नही है, उन्होंने कहा कि डॉक्टर और स्टाफ के टोटे को दूर करने व उपलब्ध चिकित्सक और स्टाफ से मरीजो को समुचित चिकित्सा प्रदान करने वे हर सम्भव प्रयास करेंगे।



