छाल म बवाल होंगे रे,,, सुशासन तिहार के शिविर में कांग्रेसजनों ने खाद, बीज और मूलभूत समस्याओ को लेकर किया आवाज बुलंद, भिड़े सत्ता और विपक्ष के पदाधिकारी और कार्यकर्ता, हुई जमकर तू-तू, मैं-मैं….

बिलासपुर सारंगढ़-बिलाईगढ़ / झाल में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान मामला तब गड़बड़ा गया जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनहित मुद्दों को लेकर आवाज बुलंद करते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
बरमकेला के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर पटेल और सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ के साथ काला कपड़ा पहनकर जैसे ही
शिविर स्थल पहुंचे और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर आवाज बुलंद किया, पूरा कार्यक्रम खदबदा गया जिलके चलते माहौल बन गया। सत्ता और विपक्ष के नेताओ और कार्यकर्ताओं के बीच धराझुमटी और आरोप-प्रत्यारोप के तीर चले जमकर बहस हुई जिससे तनाव की स्थिति बन गई।
स्थिति को बिगड़ता देख हरकत में आये प्रशासन के अफसरो ने कानून व्यवस्था बनाए रखने जोर लगाया।

बताया जा रहा कि अनुविभागीय अधिकारी वर्षा बंसल के हस्तक्षेप से पक्षों शांत हुए, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ज्ञापन सौंपने के बाद प्रशासन के अफसरो ने राहत की सांस ली, पर सियासी पारा हाई रहा कांग्रेसजनों ने कहा कि किसी भी मामले में शासन- प्रशासन मुकम्मल नही है, सब खुल्ला दिखाई दे रहा इसके बाद भी सुशांसन का ढिंढोरा पीटने और आवेदन लेने की परंपरा का निर्वाह करने से पब्लिक की समस्या का हल नही होगा…

उठी उंगलियाँ, पुलिस को करनी पड़ी हस्तक्षेप
हो हंगामे और नारेबाजी के दौरान सत्ता – और विपक्ष के कार्यकर्ताओ ने अर्क- दूसरे पर आरोप लगा उंगलियाँ दिखाई जिससे झड़प की नौबत आ गई, तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस ने मंच पर चढ़कर तगड़ी घेराबंदी की जिससे बड़ा विवाद टल गया।


