ब्रेकिंग
Uncategorized

फटा कुर्ता, चली लाठी, पर्चा लीक कांड को लेकर पुलिस प्रशासन की सख्ती से एनएसयूआई के प्रदर्शनकारी हुए उग्र, कई घायल…

बिलासपुर ,,, लगातार लीक हो रहे पर्चे के विरोध में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव करने निकले NSUI और पुलिस के बीच जमकर झड़प की खबर है! पुलिस ने वाटर कैनल और बल प्रयोग कर NSUI के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया.. तो जमकर झूमाझटकी हुई… इसके बाद पुलिस ने एक बार फिर NSUI और कांग्रेस जानो को लाठी कांड की याद दिला दी…

NSUI के आंदोलन को देखते हुए.. पुलिस प्रशासन ने नेहरू चौक और आसपास के इलाकों में टीन शेड और बैरिकेटिंग की थी… भाषणबाजी के बाद NSUI के पदाधिकारी और कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते केंद्रित मंत्री के निवास की ओर जैसे ही रुख किया… पुलिस ने वाटर कैनल और घेराबंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया… तो जमकर झूमाझटकी और धक्कामुक्की हुई…

इसके बाद पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी इस दौरान भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का कुर्ता फटा… वहीं कई कार्यकर्ता भी घायल हुए… NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने इस पर्चा लीक कांड में भाजपा सरकार की मिली भगत का आरोप लगाते हुए… केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए… सड़क से लेकर संसद तक की लड़ाई लड़ने की बात कही…

थाने और अस्पताल में लगी भीड़

इस प्रदर्शन के बाद जहा लाठीचार्ज में घायल कार्यकर्ताओ को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वही छात्रनेताओं की गिरफ्तारी भी की गई, जिससे अस्पताल और थाने में नेताओ और कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button