ब्रेकिंग

गब्बर से भी बुरा हाल है ट्रेनों का, सावन के पवित्र माह में बाबाधाम की यात्रा के लिए अमूमन रोज निकलता है हजारों यात्रियों का जत्था, ट्रेने सिर्फ दो, टिकट बुक कराने बमजी के समूह ने बोरिया बिस्तर और मच्छरदानी लेकर आधीरात डाला स्टेशन के टिकट आरक्षण काउंटर में डेरा…

Spread the love

0 बमजी समूह ने कहा डीआरएम साहब से भेंट कर बाबाधाम के लिए मांगेंगे अतरिक्त ट्रेनें

0 इतनी दीवानगी, इतनी मारामारी जससीडीह तक सीट के लिए स्टेशन बन गया रेन बसेरा

बिलासपुर/ गब्बर सिंह से बुरा हाल है रेलवे का, बाबाधाम के प्रति लोगो की दीवानगी, ऐसी है कि हर साल पवित्र सावन माह में हजारों- लाखो श्रद्धालुओ का जत्था बाबाधाम के लिए रवाना होता है, इज़के बावजूद रेल प्रशासन ने अभी तक इसे गम्भीरता नही लिया, बिलासपुर से सिर्फ 1 या 2 ट्रेन । वे कह रहे ये बहुत नाइंसाफी है, नतीजतन टिकट बुक कराने बाबा के दीवानों ने मंगलवार देर रात बोरिया – बिस्तर, मच्छरदानी और मच्छर अगरबत्ती लेकर आरक्षण काउंटर के सामने डेरा डाल दिया, ताकि सुबह 8 बजे बुकिंग आफिस खुलते ही वे अपना टिकट बुक करा सके। इतना ही नही बमजी संगठन ने भक्तों की बढ़ती तादात को देखते हुए बुधवार को डीआरएम से भेंट कर पवित्र सावन माह में बाबाजी के दर्शनार्थियों के लिए कम से कम 1-2 और स्पेशल ट्रेन चलवाने की मांग करने की बात कही है।


इन तस्वीरों में आप खुद देखिये कैसे हर साल बाबाधाम के दर्शन के लिए जाने वाले भक्त श्रद्धालु मंगलवार- बुधवार रात टिकट आरक्षण काउंटर के बाहर बोरिया बिस्तर लेकर डेरा डाले बैठे है। इतना ही नही ये बमजी लोगो का समूह अपने आपको मच्छरो के दंश से बचाने के लिए बाकायदा अपने घरों से मच्छर अगरबत्ती और मच्छरदानी लेकर पहुचे है। ताकि सुबह 8 बजे टिकट काउंटर खुलते ही वे अपना टिकट बुक करा सके।

कह रहे बाबा के भक्त

बाबाधाम की टिकट की बुकिंग के लिए आरक्षण काउंटर के सामने डेरा डालकर रतजगा करने वाले बमजी संघ का कहना है कि यहां से साप्ताहिक सिर्फ 1 ट्रेन जाती है साउथ विहार जिसमे बहुत मारा मारी है। बिलासपुर से एक और बिलासपुर – पटना जस्सीडीह तक एक और ट्रेन जाती है जो अत्याधिक लेट चलती है देर रात पहुचाती है एक ट्रेन होने से रोज बहुत दिक्क्त हो रही है इसलिए वे लोग डीआरएम साहब से एक्स्ट्रा ट्रेन की मांग करने वाले है कि कम से कम सावन में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए 1 या 2 स्पेशल ट्रेन और चलाई जाये ताकि रोज बमजी के जत्थों को जस्सीडीह तक आवागमन की सुविधा मिल सके।

ऐसी दीवानगी इतनी मारामारी

स्टेशन के आरक्षण काउंटर के सामने बोरिया बिस्तर लेकर डेरा डाले बमजी लोगो ने बताया कि उन्होंने जससीडीह तक यात्रा के लिए टिकट बुक कराने अपने 2 साथियों को बृजराजनगर, 2 साथियों को चकरभाठा और
2 साथियों को पेंड्रा और अलग- अलग स्टेशनों में रिजर्वेशन कराने भेज रखा है ताकि ट्रेन में जगह मिल जाये क्योकि उन्हें सुल्तानगंज से कांवर में जल लेकर 110 किलोमीटर बाबाधाम तक पैदल और नँगे पैर चलकर बाबा भोलेनाथ को जल अर्पित करना होता है।

संतोष गर्ग, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शहर ब्लॉक बिलासपुर ब्लॉक-1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *