

बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नगर पालिक निगम बिलासपुर में योगेश बोले को एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) के रूप में नियुक्ति एवं नए दायित्व मिलने के बाद संबंधित जनप्रतिनिधि ने वरिष्ठ नेताओं से सौजन्य मुलाकात कर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया…
इस दौरान उन्होंने बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, बिलासपुर की महापौर पूजा विधानी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी से भेंट की… मुलाकात के दौरान जनहित के कार्यों, नगर निगम क्षेत्र के विकास और संगठन की अपेक्षाओं को लेकर चर्चा हुई… वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ जनता की सेवा करने का संदेश दिया…
नवनियुक्त एल्डरमैन ने कहा…. कि शासन द्वारा सौंपी गई… जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन किया जाएगा… उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने, आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का प्रयास करेंगे…
इस अवसर पर शक्ति केंद्र संयोजक अजीत मिश्रा, बूथ अध्यक्ष राकेश सिंह ठाकुर तथा सचिन अग्रवाल भी उपस्थित रहे… सभी ने नवनियुक्त एल्डरमैन को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं… मुलाकात का माहौल आत्मीय रहा… और जनप्रतिनिधियों ने संगठन तथा शासन की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करने का विश्वास जताया…




