ब्रेकिंग

नगर निगम की एमआईसी में बमचक के बाद सभापति का दांव, खंडहर में तब्दील शनिचरी के अपना मार्केट’ को ढहाकर पार्किंग बनाने निगम आयुक्त को भेजा प्रस्ताव…

Spread the love

बिलासपुर / न्यायधानी के नगर निगम के एमआईसी में इन दिनों दंगल मचा है, किसी को ठेका चाहिए, तो किसी को माल और पॉवर तो किसी नज़र बेशकीमती जमीनों पर है। लगता है जनता की मूलभूत समस्या से इनका कोई लेनादेना नही है।

ताजा मामला शनिचरी के जर्जर अपना बाज़ार का है, जिसको लीज में देने को लेकर भरे एमआईसी में अफसरो की मौजूदगी में बवाल हुआ था। सभापति और एमआईसी सदस्यों ने यहाँ पार्किंग बनाने की मांग की । सभापति ने निगम आयुक्त को पत्र भेजकर शनिचरी में पार्किंग की विकट समस्या बताते हुए यहाँ पार्किंग बनाने की मांग कर दी है।

सीजीडीएनए ने गत 1 जनवरी को ही शनिचरी बाज़ार के मछली मार्केट के सामने और फर्नीचर लाइन के पीछे के जर्जर अपना बाज़ार के लीज को लेकर चल रहे जोड़तोड़ और कागजी घोड़े के खेल की खबर प्रसारित की थी।
8 जून को एमआईसी की बैठक में शनिचरी के खंडहर में तब्दील परिसर को लेकर हुई चर्चा और बमचक ने इस खबर पर मुहर लगा दी।

बताया जा रहा कि खंडहर में तब्दील अपना बाज़ार 10- 12 साल से खाली और जर्जर पड़ा है। जिसका लंबा किराया और बिजलीं का बिल बकाया है।
इस जर्जर और वीरान परिसर में सुबह से लेकर रात तक नशेबाजो और अड्डेबाजो का जमावड़ा लगा रहता है। आसपास के कारोबारी भी हलाकान है।
इसको लेकर एमआईसी में मचे बमचक के बाद सभापति ने यहाँ कई बार हो चुकी आगजनी की घटना और बदहाल पार्किंग व्यवस्था का हवाला देते हुए इस खंडहर काम्प्लेक्स को तोड़कर यहाँ दो मंजिला पार्किंग बनाने की मांग निगम आयुक्त से की है। उन्होंने इसके लिए बाकायदा निगम आयुक्त को पत्र भेजकर एमआईसी सदस्य बंधु मौर्य की मांग का समर्थन किया है।

विनोद सोनी, सभापति नगर पालिक निगम बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *