ब्रेकिंग

अलसुबह तेजरफ्तार हाइवा की टक्कर से हुंडई चौक के नीम का पेड़ धरासायी, दलालों की सक्रियता ने खोल दी पोल

Spread the love

बिलासपुर। शहर की सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रही तेजरफ्तार हाइवा की जबरदस्त ठोकर से देर रात पुराने अरपा पुल हुंडई चौक पर नवनिर्मित मॉल और ट्रांसपोर्ट फर्म के सामने नीम का भारी भरकम पेड़ को जमींदोज हो गया। मौके पर चर्चा इस बात की रही कि ये हादसा है या साजिश क्योकि पेड़ मॉल के ठीक सामने थी। इसके अलावा यह बात भी सामने आ रही कि राखड़ वाली ये हाइवा इस रोड पर आखिर आई कैसे।

हादसा रात करीब ढाई बजे के आसपास की बताई जा रही है। आस पड़ोस के लोगो को इसकी जानकारी तब हुई जब टक्कर की जोरदार आवाज से उनकी नींद टूटी और वे खाट पलंग छोड़ दौड़कर बाहर निकले। हाइवा के सामने हिस्से में पेड़ की एक डगाल फसने और विधुत तारो के उलझने टूटने के कारण हाइवा आगे नही बढ़ सकी और चालक को हाइवा छोड़कर मौके से भागना पड़ा।

इस हादसे की वजह से इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप रही। सूचना पर एक के बाद एक पुलिस विद्युत और निगम का अमला भी मौके पर पहुचा इसके बाद सड़क से नीम के डगालों को हटाकर आवागमन को व्यस्थित कराया गया वही विद्युत अमला विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त कराने लगे है।
पर खतरा बड़ा तो है शहर की सड़कों पर पर्व के कारण भीड़ है। अलसुबह बड़ी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक पर भी निकल रहे यदि समय रहते इस ओर ध्यान देकर व्यवस्था नही बनाई गई तो किसी भी दिन कोई बड़ी अनहोनी से इंकार नहो किया जा सकता।
सवाल यह उठ रहा कि राखड़ से भरी हाइवा आखिर जबड़ापारा कैसे पहुँच गई।


क्या इसी पेड़ को पहचानती थी हाइवा

राखड़ लोड हाइवा अनियंत्रित होती तो सामने डिवाइडर को ढहाती, अगल- बगल दकानो को क्षति पहुँचती पर ऐसा कुछ तो हुआ नही लोग कह रहे कि शायद हाइवा इसी पेड़ को पहचानती रही होगी।

दलाल सक्रिय-

बताया जा रहा कि घटना के बाद जिस तरीके से कुछ लोग इसे हादसा बताने दलाली कर रहे उससे लोगो मे आक्रोश है।


00
हुंडई चौक पर हाइवा की टक्कर से देर रात पेड़ गिरा है। राखड़ से भरी हाइवा यहाँ कैसे आई सन्देहस्पद तो है। पर ये भी हो सकता है चालक को झपकी आई हो। गाड़ी किसकी है पता नही।
तोप सिंह नवरंग
टीआई, थाना सरकंडा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *