0 ठप पढ़ाई और गन्दगी देख भड़के दिया निलंबन का आदेश


0 2 साल से लटके नेशनल हाईवे के निर्माण की बाधा को दूर करने निर्देश


0 धान खरीदी केंद्रों में तैयारी का देखा हाल

बिलासपुर। शासकीय योजनोओ और संस्थाओं का हाल जानने कलेक्टर अवनीश कुमार शनिवार को मस्तुरी ब्लॉक के जयराम नगर सहित कई गावो कर दौरे पर निकले। अचानक जयरामनगर स्वामी आत्मानंद स्कूल पहुचे तो यहां की बदहाली देख भड़क गए। प्राचार्या और शिक्षक नदारद रहे और पूरा परिसर गन्दगी से अटा पड़ा था। उन्होंने प्राचार्या समेत गायब 5 शिक्षकों को निलंबित करने निर्देश दिए। रजिस्टर चेक करने पर एक शिक्षक के एडवांस में आने वाले सोमवार की हाजिरी दर्ज मिलो। पूछताछ में पता चला कि मध्याह्न भोजन के मेनू का भी कोई माई बाप नही है।
इनका हुआ निलंबन
जिन शक्षको के विरुद्ध निलंबन के निर्देश दिए गए है, उनमें स्वामी आत्मानंद स्कूल जयराम नगर की प्राचार्या एम मोइत्रा, व्याख्याता एलबी मनोज कुमार तिवारी, व्याख्याता एलबी उषा महानंद, व्याख्याता एलबी प्रदीप कुमार राठौर और संकुल समन्वयक गणेश राम मिरी शामिल है।

2 साल से लटके एनएचएआई के सड़क पर काम शुरू कराने कहा
कलेक्टर ने बिलासपुर जिले की सीमा में ढेका से मुड़पार तक राष्ट्रीय राजमार्ग ऑथोरिटी (एनएचएआई) द्वारा बनाए जा रहे सड़क मार्ग का निरीक्षण किया। ढेका के नजदीक भू अर्जन संबंधी लंबित मामले की जानकारी ले उन्होंने स्थल निरीक्षण कर एसडीएम बिलासपुर को आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए। मामला पिछले लगभग दो साल से आगे नहीं बढ़ रहा । बिलासपुर – उरगा राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की लगभग 17 किलोमीटर सड़क की सीमा जिले में आती है।
धान खरीदी केंद्रों की तैयारियां परखी
कलेक्टर ने धान की खेतों में खड़ी धान की फसल और धान खरीदी केंद्रों की तैयारियों का भी अवलोकन किया।
मतदाता पुनरीक्षण का काम भी देखा
जयराम नगर में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य का भी कलेक्टर ने जायज़ा लिया। उन्होंने बीएलओ से चर्चा कर जरूरी फॉर्मों की उपलब्धता और कामकाज की प्रगति की जानकारी ली।
अस्पताल को शिफ्ट करने निर्देश
जयराम नगर और मस्तुरी में स्वास्थ्य व्यवस्था का जायज़ा लेने पहुचे कलेक्टर श्री शरण ने जयराम नगर पीएचसी भवन के रिनोवेशन कार्य को तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का अवलोकन कर दवाइयों के उपलब्धता की जानकारी ली। साथ ही परिसर में डॉक्टरों और स्टाफ के निवास के लिए 6 फ्लैट्स के उपयोग नहीं होने पर जांच के निर्देश दिए।इसके बाद उन्होंने मस्तुरी सामुदायिक अस्पताल का भी जायजा लिया और अस्पताल को नए भवन में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का भी हाल देखा।
ये रहे मौजूद
दौरेबके दौरान उनके साथ एसडीएम अमित सिन्हा, बिलासपुर एसडीएम पीयूष तिवारी, राष्ट्रीय राजमार्ग ऑथोरिटी के अधिकारी मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedMarch 22, 2026रतनपुर कलमीटार माँ महामाया धाम में नवरात्र पर्व की धूम, रविवार को चतुर्थी पर्व पर लगा रहा दर्शनार्थियों का तांता
UncategorizedMarch 22, 2026महासमुंद में चैत्र नवरात्र की चतुर्थी पर बड़ा हादसा, रोपवे का केबल टूटने से पहाड़ी पर गिरी दर्शनार्थियों से भरी ट्रॉली, 1 की मौत 16 घायल
UncategorizedMarch 21, 2026वाह रे महानगर, वाह रे स्मार्ट सिटी, जमीन फोड़ भूफोर निकलने के बाद अब कचरे के ढेर में लगी आग से स्वाहा हुए दो कार, करोड़ो की सफ़ाई और कचरा उठाव के दावे पर उठे सवाल
UncategorizedMarch 20, 2026धान का कटोरा के नाम से चर्चित छत्तीसगढ़ अब अफीम के कटोरे के नाम से मशहूर, रायगढ़ के तमनार ब्लाक से फिर सामने आया नशे के अवैध खेती का मामला, अब तक 4 …आरोपी सांगा गिरफ्तार*

