ब्रेकिंग

36 दिन से जारी लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन का समर्थन करने धरनास्थल पर पहुँचे पूर्व सीएम बघेल, कहा गार्डन के लिए नही तोड़ने देंगे किसी का आशियाना

Spread the love


0 बोले घेरिये कलेक्टर एसपी का घर जरूरत पड़ी तो घेरेंगे सीएम निवास
0 पूर्व मंत्री अमर को कहा संतरी, बोले कौशिक, चंद्राकर किसी की नही चल रही

बिलासपुर/पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 36 दिनों से लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन को समर्थन देने सोमवार को धरना स्थल अपोलो हॉस्पिटल रोड पर पहुंचे। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यहां के रहवासियों को सरकार ने पूर्व मंत्री बीआर यादव के कार्यकाल में पट्टा जारी किया था, भाजपा की सरकार उनके पट्टे को रिनिवल करने के बजाय उनके आशियानों को तोड़कर

यहां गार्डन बनाने कवायद कर रही हैं क्या ये सही है ।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि प्रदेश भर के नगरीय निकायो का दायित्व सम्हालने वाले उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन अरुण साव विकास तो दूर लोगों के घरों तक नही पानी पहुँचा पा रहे, ना सड़क बनावा पा रहे है।

उन्होंने कहा कि किसी का भी मकान टूटने नही देंगे,सरकार को पट्टा तो देना पड़ेगा, इसके लिए बड़ी लड़ाई की जरूरत पड़ेगा तो लड़ेंगे । उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पूर्व मंत्री व विधायक अमर अग्रवाल तो संतरी बन के रह गए है, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर,धरम लाल कौशिक इनकी कोई सुनवाई नहीं है, मंत्री नहीं बनाये जाने पर घर से बाहर निकलना ही बंद हो गया है,यहाँ तक कि किसी कार्यक्रम में जाते है तो बैठने के लिये कुर्सी तक नहीं दिया जा रहा है ।

उन्होंने ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कलेक्टर एसपी,थानेदार के आने-जाने वाले घरों के रास्तों को घेरों और जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भी घेराव करों। तब सरकार को समझ आएगा की अपनों का दर्द क्या होता है ।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री,शहर अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा समेत अन्य कांग्रेसजन और लिंगियाडीह, चाँटीडीह के महिला-पुरूष मौजूद रहे।

घण्टे भर लगा रहा जाम

पूर्व सीएम के धरना प्रदर्शन में शामिल होने की पूर्व सूचना के बाद भी जिला और पुलिस प्रशासन ने कोई इंतजाम नही किया, इज़के चलते व्यस्ततम सीपतरोड, आपोला रोड, लिंगियाडीह पुल रोड में घण्टे भर से अधिक समय तक जाम लगा रहा, राहगीरों को जाम में फंसा रहने पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *