ब्रेकिंग

कोरोनाकाल और स्वच्छता अभियान के दौरान अपने काम और हुनर का जलवा दिखाने वाले नगर निगम के वेल्डर प्रदीप और उनकी टीम निकली पेड़ो को बचाने, लोहे के ऐंगल और जाली से धंसे पडो को मुक्त कराने चलाया अभियान…

Spread the love

बिलासपुर/ कोरोनाकाल और स्वछत्ता अभियान के दौरान अपने काम और हुनर का जलवा दिखाने वाले नगर निगम के वेल्डर प्रदीप विश्वकर्मा ने इस बार उन पेड़ो को बचाने मुहिम चलाई है जो पौधे से पेड़ बन गए प्रदीप और उनकी टीम ने मवेशियों से बचाने लगाए गए जाली और रॉड से पेड़ो को मुक्ति दिलाने पूरी ताकत झोंक दी जो पेड़ में समा गए । लोहे की जालियों और रॉड से लिपटे पेड़ों को आज़ाद करने नगर निगम के वेल्डर प्रदीप विश्वकर्मा अपनी टीम के साथ कैसे जनरेटर और कटर मशीन लेकर अपनी टीम के साथ मशक्कत कर रहे और क्या सन्देश दे रहे इन तस्वीरों में आप खुद देखिये …

ये तस्वीरें शहर कर विभिन्न मार्गों के किनारे लगाये गए उन पौधों के है जो अब पेड़ बन गए। इन पौधों को जब बारिश के दौरान लगाया गया तो खूब सेल्फी ली गई ओर तस्वीरे खिंचवाई पर उसके बाद किसी ने ध्यान नही दिया। नगर निगम प्रशासन ने इन पौधों को मवेशियों से बचाने लोहे की जालियां लगवाई लोगो से अपील की कि वे अपने घरों और संस्थानों के सामने के पौधों को नियमित पानी दे, देखते ही देखते कुछ ही सालो में ये पौधे पेड़ बन गए इनका आकार बढ़ गया सुरक्षा के लिए लगाई गई लोहे के ऐंगल और जालियां पेड़ के तने में समा गई है, जिससे इन पेड़ों मुरझाकर खत्म होने की नौबत आ गई पर किसी ने ध्यान नही दिया।

नगर निगम के वेल्डर प्रदीप अपनी टीम के साथ पिछले 15-20 दिनों से लोहे के ऐंगल और जालियों से धंसे पेड़ो बचाने की मुहिम में जुटे है। वे सुबह जल्द कटर और जनरेटर लेकर इन पेड़ो को बचाने की मुहिम में निकल पड़ते है, तपती दुपहरी में पौधे से पेड़ बन चुके इन वृक्षो को बचाने के इस पहल की जमकर सराहना हो रही है।
प्रदीप और उनकी टीम ने न सिर्फ पौधों से पेड़ बन चुके उन पेड़ो को आजाद कराया बल्कि पर्यावरण को लेकर संदेश भी दिया, उनका कहना है कि पेड़ है तो बारिश है बारिश है तो जल है और जल है तो कल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *