ब्रेकिंग

बिलासपुर के लोखंडी के बाद फिर बलौदाबाजार के खरवे में जहरीली शराब से 8 लोगो की मौत का आरोप, पुलिस सकते में कब्र खोदकर कराया शवो का पोस्टमार्टम…

Spread the love

बिलासपुर/ बलौदा बाजार। बिलासपुर के लोखंडी के बाद बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम खरवे से एक के बाद एक 8 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। जहरीले शराब के सन्देह में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कब्र खोदकर शव निकालने की खबर है।


गांव में एक के बाद एक हुई 8 लोगों की रहस्यमय मौत ने पूरे गांव को हिला कर रख दिया है। ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने कब्र खोदवा शव को निकालकर पोस्टमार्टम व टॉक्सिकोलॉजी जांच के लिए भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि लगातार हो रही मौत से ग्रामीण दहशत में आ गए, इसके बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में कसडोल थाना पहुंचे थे और मामले की जांच की मांग करते हुए आवेदन सौंपा तब पुलिस सक्रिय हुई।


बताया जा रहा कि बीते 8 माह में बद्री पटेल, बुटालु साहू, छत्तूराम साहू, बुदलू जायसवाल, विनोद साहू, गजानन मांझी, चैतु साहू, महेतरू साहू की मौत हुई है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
शनिवार को पुलिस, प्रशासन और फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अब मौत के कारणों का पता लगाने जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *