
कोटा/बिलासपुर। कोटा जनपद पंचायत अध्यक्ष के विरुद्ध लाये गए अविश्वास प्रस्ताव ने भाजपा में चल रहे असंतोष और अंतर्कलह को उजागर कर दिया। पिछले सप्ताह भर से चल रहे इस सियासी उठापटक की खबरों के बाद जिला ग्रामीण संगठन ने तीन जनप्रतिनिधियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष मोहित जायसवाल ने
जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मनोहर सिंह राज, सभापति रघुबीर आर्मो एवं सभापति उर्मिला प्रधान को नोटिस जारी कर कोटा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सूरज साधेलाल भारद्वाज के विरुद्ध लाये गए अविश्वास प्रस्ताव के मामले में तीन दिवस के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने निर्देश दिया है
जारी नोटिस के अनुसार संबंधित पदाधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने विपक्षी दलों के साथ समन्वय करते हुए जनपद अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने हेतु बिलासपुर कलेक्टर को दस सदस्यों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा। भाजपा संगठन ने इस कृत्य को पार्टी अनुशासन के विरुद्ध मानते हुए इसे गंभीर विषय माना है।
जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि लगभग एक वर्ष पूर्व हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान पार्टी द्वारा पर्यवेक्षक नियुक्त कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सर्वसम्मति से अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन कराया गया था। ऐसी स्थिति में पार्टी को विश्वास में लिए बिना अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाना संगठनात्मक अनुशासन का उल्लंघन माना गया है।
पत्र में यह भी कहा गया है कि यदि निर्धारित समयावधि में वे संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं देते तो संबंधित जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध कठोर संगठनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, संभाग प्रभारी रामू रोहरा, जिला संगठन प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव तथा विधानसभा प्रभारी रामसेवक पैकरा को भी जानकारी प्रेषित कर दी गई है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!
UncategorizedAugust 1, 2026महारानी लक्ष्मी बाई स्वामी आत्मानन्द स्कूल में छात्राओं के बीच दे दनादन, सर्जिकल ब्लेड से हमले में 11 वी की छात्रा लहुलुहान, पहुंची निजी अस्पताल…

