ब्रेकिंग

थाना सिरगिट्टी, मासूम से अनाचार के मामले में कोताही और आरोप SSP का एक्शन T.I और S.I लाइन अटैच 2 थानों के प्रभारी बदले

Spread the love

बिलासपुर,,,, फल कारोबारी की हत्या, नाबालिक स्कूली छात्रा का चाकू की नोक पर अपहरण अनाचार और दो माशूम बच्चियों के दैहिक शोषण के मामले में लगे आरोपों के बाद आखिरकार SSP रजनेश सिंह ने सिरगिट्टी थानेदार अभय सिंह बैस और विवेचना अधिकारी S.I संतोषी अग्रवाल को भी आखिरकार लाईन अटैच कर दिया है! उनकी जगह जिला विशेष शाखा के निरीक्षक वाय पी सिंह को सिरगिट्टी थाने की जिम्मेदारी दी गई है! वहीं पचपेड़ी थाने के प्रभार निरीक्षक कमल पुषाम को दिया गया है! गौरतलब है! कि सिरगिट्टी थाने से लगातार गंभीर मामलों में कोताही और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते आ रहे थे… दो माशूम बच्चियों के दैहिक शोषण के मामले में पीड़ित परिजनों ने सिरगिट्टी पुलिस पर आरोपी को प्रश्रय देने और उन्हें धकिया कर बाहर निकलने समझौते के लिए दबाव बनाने समेत गंभीर आरोप लगाए थे… SSP ने तात्कालिक तौर पर S.I शीतला प्रसाद को के खिलाफ कार्रवाई की थी… इसके बाद अब इस मामले में थाना प्रभारी और S.I संतोषी अग्रवाल को लाईन अटैच करने की कार्रवाई की है! प्रारंभिक जांच में पाया गया… कि थाना प्रभारी अभय सिंह ने न घटना स्थल का निरीक्षण किया… और न ही साक्ष्यों के संकलन में गंभीरता नहीं दिखाई… SSP ने इस मामले में CSP सिविल लाइन को मामले की जांच कर 7 दिन के भीतर रिपोर्ट देने निर्देश दिया था… सिविल लाइन CSP के जांच रिपोर्ट के आधार पर ये कार्रवाई की है! इसके अलावा पचपेड़ी थाना प्रभारी उप निरीक्षक राज सिंह को भी थाना सिरगिट्टी में भेजा गया है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *