ब्रेकिंग

नाबालिग छात्रा के अपहरण और दैहिक शोषण के मामले में सेंट जेवियर के खिलाफ फूटा आक्रोश, सर्वसेन/ श्रीवास समाज के नेतृत्व में सर्वसमाज ने जंगी प्रदर्शन कर घेरा कलेक्ट्रेट, राष्ट्रपति और राज्यपाल और के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंप की फांसी और सख्त कार्रवाई की मांग

Spread the love

बिलासपुर/ न्यायधानी के सिरगिट्टी सेंट जेवियर स्कूल की नाबालिग छात्रा के चाकू की नोक पर अपहरण और रेपकांड के विरोध में जिला श्रीवास- सेन समाज ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट का घेराव कर जंगी प्रदर्शन किया। आक्रोशित भीड़ ने रेपिस्ट शिक्षक को फांसी, स्कूल को बन्द करने और स्कूल प्रबंधक के जिम्मेदार अफसरो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

गौरतलब है कि यह मामला गत 11 जून को सामने आया, इसको लेकर बजरंग दल ने स्कूल का घेराव कर प्रदर्शन किया था। इस मामले के सामने आने के बाद सर्वसेन श्रीवास समाज ने मंगलवार 23 जून को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कुदुदंड मा तुलजा भवानी मंदिर के सामने एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाई, समाज के इस आंदोलन में सर्वसमाज ने भी कंधे से कंधा मिलाकर एकजुटता दिखाई। सभा के बाद बड़ी संख्या में युवक -युवतियां व समाज के वरिष्ठजन नारेबाजी करते सडक पर उतरे और कलेक्ट्रेट का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। पूर्व में किये गए समाज के ऐलान को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में भारी संख्या में पुलिसबल तैनात रहा अफसर भी मौके पर मौजूद रहे। आक्रोशित भीड़ नारेबाजी करते कलेक्ट्रेट पहुची गेट बंद करके भीड़ को रोकने के दौरान जमकर धक्का मुक्की भी हुई। इसके बाद अफसरो ने प्रतिनिधि मंडल को ज्ञापन देने अंदर बुलाया जहा समाज के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर को राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर पूरी घटना का निष्पक्ष करा दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को फांसी की सजा देने, स्कूल का संचालन बंद कराने, स्कूल प्रबंधन के जिम्मेदार अफसरो और शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग की।
ताकि बेटी पढ़ाओ- बेटी बचाओ केवल नारा न रहे पालकों के विश्वास को बल मिले ताकि वे अपनी बेटियों को बेखौफ होकर स्कूल भेज सके।

आशा श्रीवास,  महिला प्रकोष्ठ श्रीवास समाज बन्नाक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *