ब्रेकिंग

नया शिक्षण सत्र, पहले ही दिन उमस और भीषण गर्मी से गश खाकर गिरा छात्र, कराना पड़ा अस्पताल दाखिल आखिर ऐसा कब तक…

Spread the love

0 मामला दुर्ग के  जेआरडी स्कूल का,मैदान में प्रार्थना के लिए सहपाठियों के साथ खड़ा था

0 मची अफ़रा-तफरी ,शिक्षक, छात्र, पालक सब ने हलाकान

बिलासपुर/दुर्ग/ दुर्ग के जेआरडी स्कूल में शिक्षण दिवस के पहले ही दिन सोमवार 16 जून को अत्यधिक उमस और गर्मी के कारण प्रार्थना के दौरान एक छात्र के मैदान में गश खाकर गिरने की खबर है।
ये बच्चे स्कूल के मैदान में सुबह प्रार्थना के लिए एकत्र हुए थे, तभी तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण एक छात्र अचानक गश खाकर मैदान पर गिर गया, छात्र के अचानक गिरने से अफ़रा- तफरी मच गई बच्चे शिक्षक सब टेंशनिया गए। छात्र को बेहोशी के हालत में तत्काल दुर्ग जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज जारी है।

Deo भी सकते में

प्रार्थना के दौरान एक छात्र के स्कूल खुलने के पहले दिन ही गश खाकर गिरने की खबर से हड़कम्प मच गया, क्योकि 16 जून से स्कूल खोलने की खबर पर जनप्रतिनिधियों और कुछ संस्थाओं ने सवाल उठाया था कि इतने भीषण गर्मी में स्कूल क्यो, क्यो बच्चों के स्वास्थ्य से इस झुलसा देने वाली गर्मी में खुला खिलवाड़ किया जा रहा, ऐसे में यदि बच्चों की तबियत बिगड़ी तो इसका जिम्मेदार कौन होगा और हुआ वही जिसका डर था। घटना की सूचना पर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) आनन- फानन में छात्र के स्वास्थ्य का हाल जानने अस्पताल पहुंच गए।

सवाल तो उठता है

सवाल यह उठ रहा कि आखिर सरकारों और प्रशासन पर शिक्षा माफिया इतने हावी क्यो है कि भीषण गर्मी और बच्चों के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव की चिंता और विरोध के बावजूद स्कूल खोलने की जल्दी क्यो, क्यो- जून- जुलाई की फीस के लिए बच्चों के जीवन से इस कदर खिलवाड़ किया जा रहा,,, वो भी तब जब तपती दुपहरी में लोग घर से निकलने बच रहे है… आखिर कब तक इस तरह मासूम बच्चों की जान से खिलवाड़ चलत रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *