ब्रेकिंग

सुशासन तिहार के बाद कोरिया जिले से रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर खौफनाक वारदात, उत्तेजित भीड़ ने कार में लगा दी आग भाजपा नेता की मौत 4 ग़म्भीर झुलसे

Spread the love

0 उठ रहे सवाल क्या इसकी शिकायत नही आई, और आई तो कार्रवाई क्यो नही

0 भाजपा- कांग्रेस नेताओं की पहुंचने की खबर पर आईजी भी पहुंचे


0 जारी किया अलर्ट, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

बिलासपुर / छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र के ग्राम नौगई से रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन से जुडे विवाद में खौफनाक मामला सामने आया है। गाँव मे बीती रात दो पक्षो हुए हिंसक संघर्ष के बाद उत्तेजित भीड़ ने कार को आग के हवाले कर दिया। आगजनी की घटना में कार सहित चार लोगो की झुलसने और इनमें से एक व्यक्ति की मौत की खबर है। मृतक भाजपा नेता बताया जा रहा है। वहीं घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में जारी है। सुशांसन तिहार के बाद हुई इस घटना से पूरे प्रदेश भर में हड़कंप मच गया है। भाजपा नेता के जिंदा जलने की खबर के बाद पुलिस प्रशासन भी सकते में आ गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस दल और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल की बारीकी से जांच कर साक्ष्य जुटाने लगी है।घटनास्थल पर भाजपा और कांग्रेस के नेताओ के पहुँचने की खबर के बाद
सरगुजा रेंज के आईजी भी मौके पर पहुंचे हैं।
इलाके में बढ़ते तनाव के मद्देनजर। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में विवाद का कारण रेत कारोबार से जुड़ा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रेत कारोबार को लेकर ठाकुर और त्रिपाठी परिवार के बीच विवाद हुआ, जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया।

मामले में पुलिस ने 7 संदिग्धों की पहचान की है, जिनमें से 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की जांच जारी है।

घटना में:मृत व्यक्ति की पहचान: भाजपा नेता एवं पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष भरत सिंह उर्फ लल्।ला सिंह के रूप में कई गई। खूनी संघर्ष की वजह रेत खनन के व्यवसाय और परिवहन और सिंह व त्रिपाठी परिवारों के बीच पुरानी रंजिश बताया जा रहा।

  • ऐसे हुई घटना* :

बताया जा रहा कि मंगलवार देर रात आरोपियों ने डंपर और ट्रक लगाकर भाजपा नेता की कार को घेर गाड़ी पर पेट्रोल छिड़क कर उसे आग के हवाले कर दिया जिससे सवार लोगों को निकलने का मौका नहीं मिला。कार्रवाई: पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए त्रिपाठी परिवार के चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है。

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *