ब्रेकिंग

पटवारी संघ का अध्यक्ष किसान से 9 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, पटवारियो ने लगाए नारे “धर्मेंद्र भैया, हम आपके साथ

Spread the love


0 एसीबी ने किसान से मांगा 10 10 हजार 9 हजार में बनी बात
0 पर्ची और फौती उठाने के एवज में पटवारी ने मांगी थी रिश्वत

खैरागढ़ / एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बुधवार को खैरागढ़ के पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कांडे को रिश्वत लेते रंगेहाथ धरदबोचा।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम डोकराभांठा निवासी किसान भागचंद कुर्रे ने पर्ची और फौती उठाने पटवारी से सम्पर्क किया, इसके लिए विधिवत आवेदन लगाया कई चक्कर काटने के बाद उसने पटवारी धर्मेंद्र से तकादा किया तो पटवारी ने इस काम के एवज में 10,000 रुपये की मांग की। किसान ने अपनी गरीबी परिस्थिति का हवाला भी ढिया पर बात नही बनी अंततः 9,000 रुपये में सौदा तय हो गया। किसान ने इसकी शिकायत ACB दफ्तर में की, शिकायत की तस्दीक करने के बाद तय योजना के तहत एसीबी ने कृषक भागचंद को पटवारी धर्मेंद्र के पास केमिकल लगा नोट देकर भेजा जो पटवारी संघ का अध्यक्ष भी है। किसान ने जैसे ही पटवारी को रकम दिया
न्यायालय परिसर के सामने खडी एसीबी की टीम ने इशारा मिलते ही आरोपी पटवारी धर्मेंद्र कांडे को उसके न्यायालय के सामने के अस्थायी कार्यालय से नोटो की गड्डी समेत धर दबोचा और हाथ धुलवाया तो उसके हाथ केमिकल से रंग गए, एसीबी
की कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे डीएसपी राजेश चौधरी ने किसान की शिकायत पर कार्रवाई कर आरोपी पटवारी को गिरफ्तार करने की जानकारी मीडिया को दी। इधर पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कांडे की गिरफ्तारी से पटवारी कार्यालय के बाहर भीड़ लग गई पटवारी एकजुट होकर नारे लगाने लगे – “धर्मेंद्र भैया, हम आपके साथ हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *