ब्रेकिंग

MFIN एवं एल एंड टी फाइनेंस की पहल, उसलापुर में माइक्रोफाइनेंस ग्राहकों को किया गया वित्तीय रूप से जागरूक एवं सशक्त बनाने किया आव्हान…

Spread the love

बिलासपुर | वित्तीय सुरक्षा और माइक्रोफाइनेंस को बढ़ावा देने उसलापुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर बैक फ्रॉड से बचाव की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में ग्राहकों ने सहभागिता करते हुए सुरक्षित वित्तीय व्यवहार, डिजिटल सुरक्षा एवं जिम्मेदार ऋण प्रबंधन की जानकारी प्राप्त की।

डीएसपी श्रीमती मंजू लता ने अपने उद्बोधन में कहा कि बढ़ते डिजिटल एवं वित्तीय लेनदेन के दौर में जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। उन्होंने ग्राहकों से किसी भी प्रकार की संदिग्ध वित्तीय गतिविधि, फर्जी निवेश प्रस्ताव एवं साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने का आह्वान किया।

उप निरीक्षक कृष्णा साहू ने साइबर क्राइम ने साइबर अपराधों के बढ़ते जोखिमों से अवगत करते हुए ग्राहकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, ओटीपी एवं बैंकिंग जानकारी साझा न करने तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने प्रेरित किया।

सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजीव शर्मा ने कहा कि वित्तीय जागरूकता केवल आर्थिक सुरक्षा का विषय नहीं बल्कि सामाजिक सशक्तिकरण का आधार भी है। उन्होंने समुदाय आधारित जागरूकता को समय की आवश्यकता बताया।

माइक्रोफाइनेंस इंडस्ट्री नेटवर्क (MFIN) के वाइस प्रेसिडेंट धीरज सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि माइक्रोफाइनेंस उद्योग का उद्देश्य केवल वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराना नहीं बल्कि ग्राहकों को आर्थिक रूप से सक्षम, जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने ग्राहक अधिकारों, जिम्मेदार उधारी, समय पर पुनर्भुगतान तथा वित्तीय अनुशासन को समावेशी विकास की आधारशिला बताया।

एल एंड टी फाइनेंस के रीजनल हेड अंजनी कुमार व अर्जित मुखर्जी ने ग्राहकों को वित्तीय योजना, विवेकपूर्ण ऋण उपयोग एवं दीर्घकालिक आर्थिक स्थिरता के महत्व से अवगत कराते कहा कि ग्राहक जागरूकता और विश्वास ही मजबूत एवं उत्तरदायी वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र की पहचान है तथा ऐसे कार्यक्रम वित्तीय समावेशन को जमीनी स्तर तक मजबूत करते हैं।

राजीव शर्मा, रिटायर्ड एडिशनल एसपी

            मंजुलता केरकेट्टा, थाना प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *