ब्रेकिंग

बिल्डर ग्वालानी ने कनेक्शन कटवा बन्द करा दिया रामवैली के 10 घरों का पानी सप्लाई, और भी कई गम्भीर आरोप

Spread the love


0 पीएमओ,गृह मंत्रालय,सीएम हाउस पुलिस और राजस्व अधिकारियों ने तक कुछ नही किया
0 परेशान हलाकान कालोनीवासियों ने प्रेस क्लब में पत्रकारों के समक्ष लगाई गुहार

बिलासपुर– बिल्डर प्रकाश ग्वालानी से परेशान रायपुर रोड रामा वैली कॉलोनी के रहवासियों ने पीएमओ,गृह मंत्रालय,सीएम हाउस पुलिस और राजस्व अधिकारियों के बाद बुधवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों के समक्ष न्याय की गुहार लगाई ।
रामा वैली रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के सेक्रेटरी पीवीआर नायडू,सीपी शर्मा और ए.के.नामदेव ने बिल्डर प्रकाश ग्वालानी पर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के नियम और
नक्शे के विरुद्ध निर्माण कराने, गत 28 जनवरी 2025 से कॉलोनी के करीब 10 मकानो के पेयजल कनेक्शन को कटवाने, कोटवार भूमि पर कब्जा कर उसे गैर कानूनी तरीके से बंधक रखने, 13 सालों सेमेंटेनेंस राशि का हिसाब न देने,

गुंडों से कॉलोनी में गालीगलौच गुंडागर्दी करा वसूली कराने, कॉलोनी से कचरे का उठाव बंद कराने, कॉलोनी के चल अचल संपत्ति को नगर पंचायत को हैंड ओवर न कर कॉलोनीवासियों को शासकीय मूलभूत सुविधाओं से वंचित करने, मकान/प्लाट मालिकों से लिये गए अमानत राशि का 10 सालों से हिसाब न देने, कॉलोनी के बाउंड्री वॉल को तोड़कर 50.11 कॉलोनी का विस्तार कर अवैध रूप से कॉलोनी को करीब 75 एकड़ का बनाने की शिकायत की परन्तु किसी अफसर और राजनीतिक संगठन ने ध्यान नही दिया जिससे कालोनीवासियों में आक्रोश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *