ब्रेकिंग

योग की पर्ची, फिटनेस की चुनौती! SECL मुख्यालय में ‘योगा चिट चैलेंज’ का अनोखा संग्राम, महिला कर्मचारियों ने दिखा उत्साह, आसन-प्राणायाम में आजमाई प्रतिभा, स्वस्थ जीवन का लिया संकल्प, गुडीज़ जीतकर बढ़ाया उत्साह…

Spread the love

बिलासपुर,,,, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित SECL योग महोत्सव 2026 के अंतर्गत आज 18 जून को SECL मुख्यालय, बिलासपुर में “योगा चिट चैलेंज” का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया…
इस वर्ष की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” के अनुरूप आयोजित इस अभिनव गतिविधि में अधिकारियों एवं कर्मचारियों, विशेषकर महिला कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की… कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने योगा चिट बॉक्स से पर्चियाँ निकालकर उन पर आधारित विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं योग संबंधी चुनौतियों का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया…
कार्यक्रम का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के योग प्रशिक्षक प्रितपाल सिंह गुंबर द्वारा किया गया…. उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम की विधियों का मार्गदर्शन प्रदान करते हुए नियमित योगाभ्यास के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक लाभों की जानकारी दी… उन्होंने योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली का आधार बताते हुए सभी को इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया…
पूरे आयोजन के दौरान प्रतिभागियों ने ऊर्जा, उत्साह और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ सहभागिता करते हुए योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया… इस गतिविधि का उद्देश्य कर्मचारियों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना… कार्यस्थल पर सकारात्मक एवं स्वस्थ वातावरण को प्रोत्साहित करना तथा योग के माध्यम से बेहतर जीवनशैली अपनाने के प्रति प्रेरित करना था…
कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को आकर्षक गुडीज़ प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया…
SECL योग महोत्सव 2026 के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक विभिन्न योग-आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है! जिनका उद्देश्य कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के बीच योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवन के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *