
रायपुर / रिश्वत की मांग और अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने के मामले में EOW और ACB ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के तत्कालीन मुख्य अभियंता भागीरथ वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
संयुक्त टीम ने 17 जून कार्रवाई के बाद आरोपी चीफ इंजीनियर को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी सीई को 18 जून से 27 जून तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
एसीबी के मुताबिक भागीरथ वर्मा वर्ष 2019 से 2023 तक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में मुख्य अभियंता के पद पर पदस्थ रहे। आरोप है कि उन्होंने पद का दुरुपयोग करते हुए निविदा कार्य आवंटित करने और दस्तावेजी आपत्तियां हटाने के एवज में रिश्वत की मांग की तथा अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की। मामले में अपराध क्रमांक 28/2026 दर्ज कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 और 11 के तहत केस दर्ज किया गया।
गौरतलब है कि आरोपी श्री वर्मा बिलासपुर नगर निगम में भी पदस्थ रहे है।




