ब्रेकिंग

रामा रामा,,, क्या है..ड्रामा…मीडिया की खबर पर कचरागढ़ में तब्दील शहरी गोठान का हाल देखने पहुँचे मेयर और अफसरो ने व्यवस्था सुधारने के बजाय पूछा किसने दी मीडिया को खबर, 5-5 दिन का पारिश्रमिक रोकने निर्देश…

.

.बिलासपुर/ नगर निगम में जनता के चुने प्रतिनिधियों के दंगल की खबरे तो एमआईसी और सामान्य सभा से आती ही रहती है। पूरा मामला अपना काम बनता… जाए जनता टाइप है। ऐसा ही वाकया मोपका के शहरी गोठान से भी सामने आया है।

दरअसल सीजीडीएनए न्यूज़ ने गत…. को… शीर्षक से खबर प्रसारित कर दिखाया था कि मोपका शहरी गोठान का क्या हाल है, कैसे पूरे परिसर में यहां पीछे संचालित एसएलआरएम का कचरा और गन्दगी बिखरा पड़ा है, गोठान में तीन- चार दिनों से मवेशियों के पीने के पानी तक कि व्यवस्था नही थी, पम्प खराब पड़ा था, इसके अलावा यहां पकड़कर लाये गए लगभग 300 मवेशियों के चारे की व्यवस्था का भी हाल दिखाने बताने का प्रयास किया,,,,
खुशी की बात ये रही कि खबर देखकर जिम्मेदार जागे,,, मेयर पूजा विधानी अपने समर्थक जनप्रतिनिधियों के साथ मौके का जायजा लेने शहरी गोठान मोपका पहुंची, उनके आने को खबर पर जोन क्रमांक 7 सरकण्डा के जॉन कमिश्नर भी दल बल के साथ मौके पर पहुँच गए, ताज्जुब की बात ये रही कि अफसरो और जनप्रतिनिधियों ने यहां की अव्यवस्था पर सख्ती बरतने के बजाय ये जानने में पूरा दमखम लगाया को आखिर मीडिया तक ये खबर पहुची कैसे उन्हें जानकारी दी किसने, भड़की मेयर के निर्देश पर जोन कमिश्नर ने मौके पर साफ-सफाई करा एसएलआरएम सेंटर के महिला समूह के स्टाफ का 5-5 दिन का पारिश्रमिक काटने का ऐलान किया है।


महिलाओ को समझ मे नही आ रहा कि उन्हें ये पनिशमेंट(सजा) खबर लीक करने के लिए दी गई है या गन्दगी पाए जाने पर।

  और फिर कार्रवाई उनके ऊपर क्यो,,,? जबकि ये बात खुलकर सामने आ चुकी है कि डोर-टू- डोर कचरा बटोरने वाले गाड़ी वाले ने ये कचरा यहां डंप किया है।

Author Profile

शैलेन्द्र पाण्डेय / संपादक / मोबाइल नंबर : 7000256145
शैलेन्द्र पाण्डेय / संपादक / मोबाइल नंबर : 7000256145
Latest entries