

0 बोले ये लास्ट अल्टीमेटम अब भी नही सुनी तो घेरेंगे सड़क
0 मामला तखतपुर विधानसभा क्षेत्रं के गांव के शा0 मिडिल स्कूल का

बिलासपुर/ तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चितावर मिडिल स्कूल की छात्राएं पूर्व सरपंच व सरपंच प्रतिनिधि के साथ गुरुजी मांगने कलेक्ट्रेट पहुंची।ये हकीकत है शासन प्रशासन के युक्तियुक्तकरण, हर मंगलवार को कलेक्ट्रेट में होने वाले जनदर्शन और हाल ही में हुए सरकारी सुशासन तिहार के दौरान नेताओ और अफसरो द्वारा किये गए बड़े बड़े हवाई दावों की।

सरपंच प्रतिनिधि और छात्राओं ने बताया कि 3 साल पहले कांग्रेस शासनकाल में आएं चुनाव के पहले चितावर सरकारी प्राइमरी स्कूल को मिडिल स्कूल तक अपग्रेड किया गया था, स्कूल को मिडिल स्कूल तो कर दिया गया परन्तु विषयवार टीचर की व्यवस्था एआज तक नही की गई। इन 3 सालो में युक्तियुक्तकरण के जरिये जिले के सभी स्कूलों में विषयवार टीचर मुहैया कराने और किसी भी स्कूल में टीचरों की कमी न होने का दावा किया गया। विद्यार्थियों ने कई बार टीचर मुहैया कराने मांग की। सरपंच प्रतिनिधि ने भी 3 साल में 6-7 बार कलेक्टर को इज़के लिए ज्ञापन सौंपने का दावा किया, यानि जनदर्शन में कई गई शिकायतों पर भी कोई कार्रवाई नही की गई, इसके बाद सरकारी सुशासन तिहार का भी खूब ढिंढोरा पीटा गया पर 3 साल में शिक्षकों की व्यवस्था नही की गई, इस स्कूल के 6 से लेकर 8 वी तक 3 क्लास के 120 विद्यार्थियों के लिए केवल विज्ञान संकाय के एक टीचर है। नतीजतन पढ़ाई ठप पड़ी है।
रिजल्ट के लिए छाती पीटने और थम्ब मशीन से नही सुधरेगी व्यवस्था
जिले में बोर्ड परीक्षाओं के खराब रिजल्ट के लिए यही अव्यवस्थाएं जिम्मेदार है। जिम्मेदारों को समझना होगा कि बैनर पोस्टर पर करोड़ो खर्च कर ढिंढोरा पीटने, खराब रिजल्ट के लिए छाती पीटने और थम्ब मशीनें लगाकर गुरुजी के आवन जावन के टाइम को टाइट करने से भर कुछ नही होगा। सरकारी शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाना है तो विषयवार शिक्षको की व्यवस्था बनानी होगी,,, नही तो ये और इस तरह के फजीहत झेलने ही पड़ेंगे...



