
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा संजय नगर के एक मकान से दम्पती और उनके बेटे, बेटियों समेत 5 लोगो के शव मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कारोबारी का शव जहां फांसी के फंदे पर लटकता मिला वही 4 सदस्यों के मुह और नाक से झाग निकलता शव मिला।

मृतकों में पति – पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। जिनकी उम्र 19 से 16 के बीच बताई जा रही है। मृतक बैटरी कारोबारी अपने परिवार के साथ पिछले 8 माह से मदनी चौक के पास किराए के मकान में रहते थे।
रायपुर पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10 बजे टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर के एक बंद मकान से बदबू आने की सूचना पर जब उनकी टीम मौके पर पहुंची तो यहां रहने वाले बैटरी कारोबारी 50 वर्षीय सैयद शाहिद का शव फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की पत्नी राबिया, 19 वर्षीय पुत्र इरशाद अली, 17 वर्षीय पुत्री शाहिदा और 16 वर्षीय पुत्री इरशाबा के शव कमरे में मिले। सभी लोगों के मुंह और नाक से झाग निकल रहा था। सन्देह है कि खाने में जहर मिलाया गया होगा। पुलिस जांच कर रही है प्रारंभिक जांच से पता चला कि ये परिवार मूल रूप से शीतला मंदिर के पास, मतपुर का रहने वाला था। जो करीब 8 महीने से सैयद जहीर के मकान में किराए पर रह रहा था। पड़ोसियों के अनुसार ये लोग गुरुवार की रात के बाद नहीं दिखे, शुक्रवार को भी दिन भर घर का दरवाजा पूरी तरह से बंद था। बंद मकान से बदबू आने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना रात 10:00 के आसपास पुलिस को दी।
शुरुआती जांच में पुलिस की माने तो मृतकों के मुंह से झाग निकल रहा था। कमरे में खाने-पीने का सामान और एक कीटनाशक का डिब्बा भी मिला है। इससे आशंका जताई जा रही है कि शाहिद ने पहले खाने में जहर मिलाकर पत्नी और बच्चों को खिलाया होगा। उसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस इन सब पहलुओं पर जांच कर रही है।
ये है मृतक
साजिद अली (पति)
राबिया (पत्नी)
इरशाद अली (बेटा)
शाहिदा बेगम (बेटी)
इरशाबा परवीन (बेटी)
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 18, 2026किराए के बन्द मकान से निकली बैटरी कारोबारी समेत परिवार के 5 सदस्यों की लाशे, हृदय विदारक दृश्य देख पुलिस- पब्लिक सब स्तब्ध…
UncategorizedJuly 18, 2026पानी रे बबली पानी के बाद अब मंडराया डेंगू, मलेरिया का खतरा, लबालब भरे है गड्ढे और खुले प्लाट…
UncategorizedJuly 18, 2026प्रशासन की मध्यस्थता में आयोजित बैठक में चौतरफा घिरा अपोलो प्रबंधन, सीईओ ने कहा दोबारा नही होगी लापरवाही करेंगे व्यवस्था में सुधार, एम्बुलेंस की व्यवस्था कर ली नए एम्बुलेंस और शासकीय चिकित्सा योजना लागू करने मुख्यालय को भेजा प्रस्ताव…
UncategorizedJuly 17, 2026ये महानगर है, स्मार्ट सिटी है , न्यायधानी या नरवा, स्कूलो,घरो और दुकानों में भरा पानी, सड़को और गलियों में सैलाब सा नजारा…?

