ब्रेकिंग

भाजपा सरकार के एक साल बेमिसाल का पार्षद ने किया बेड़ा गर्क, प्रदेश महामंत्री ने जारी किया नोटिस

Spread the love


0 शनिवार 14 दिसम्बर को विष्णु सरकार के कार्यकाल के 1 साल पूरा होने पर तामझाम
0 जब पार्टी के पार्षद ही खुश नही तो आयोजन कर क्या सन्देश देना चाह रही सरकार

बिलासपुर। विपक्ष और जनता तो दूर सुशासन के दावे वाली सरकार के कामकाज से बिलासपुर के भाजपा पार्षद विजय ताम्रकार तक खुश नही है। हाल ही में उन्होंने डिप्टी सीएम अरुण साव पर विकास कार्यों के लिए राशि नहीं देने का आरोप क्या लगाया भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने उन्हें प्राथमिक सदस्यता समाप्त करने की चेतावनी दे नोटिस जारी कर 7 दिनों में जवाब मांगा है।

ये है मामला

अरपापार के भाजपा पार्षद विजय ने गत दिनों डिप्टी सीएम पर सार्वजनिक रूप से यह आरोप लगाया कि उनके वार्ड के विकास कार्यों के लिए कोई राशि प्रदान नहीं की जा रही है। इस बयान को पार्टी के अनुशासन और नीतियों के खिलाफ माना गया। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने इसे गंभीरता से लेते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है।


ये है नोटिस का मजमून

भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने जारी नोटिस मे विजय पर उपमख्यमंत्री और पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला बयान बताते हुए पार्टी के अनुशासन का पालन न करने पर उनकी प्राथमिक सदस्यता समाप्त करने जारी नोटिस का 7 दिनों के अंदर जवाब देने व जवाब संतोषजनक न होने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई व सदस्यता समाप्त करने हिदायत दी गई है।


पहली वर्षगांठ पर धमाका


यह विवाद तब गरमाया है जब सरकार कल 14 दिसम्बर को अपने कार्यकाल के एक साल पूरा होने पर बैनर पोस्टर लगवाकर एक साल बेमिसाल का संदेश देने तामझाम कर रही है। ऐसे में ये फजीहत क्या रूख लेती है ये बड़ा सवाल है।

रामू रोहरा, प्रदेश महामंत्री भारतीय जनता पार्टी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *