ब्रेकिंग
Uncategorized

सरकार को नही मिला बिलासपुर के लिए डीईओ, फिर प्राचार्य डॉ अजय कौशिक को सौंपा जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार…

बिलासपुर/ इतने दिन में सरकार बिलासपुर के लिए डीईओ नही ढूंढ़ सकी। शासन ने जिला शिक्षा अधिकारी की पदस्थापना का निर्णय होने तक अंतरिम व्यवस्था के तहत डॉ. अजय कौशिक, सहायक संचालक (मूल पद प्राचार्य), कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में जिला शिक्षा अधिकारी की पदस्थापना के संबंध में निर्णय होने तक अंतरिम व्यवस्था करते हुये, डॉ. अजय कौशिक, वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर का अतिरिक्त जिम्मेदारी सौप दिया है।

गौरतलब है कि बिलासपुर के जिला शिक्षा अधिकारी की कुर्सी पिछले कुछ समय से मजबूत और टिकाऊ नही लग रही। पूर्व डीईओ अनिल तिवारी के बाद विजय टांडे को डीईओ बनाया गया, उनके तबादले के बाद प्राचार्य रामेश्वर जायसवाल को बिलासपुर का डीईओ बनाया गया था, जिसके विरोध में सीनियर टीचरों ने हाल ही में पदोन्नत हो प्राचार्य और फिर जिला शिक्षा अधिकारी बने श्री जायसवाल के खिलाफ मोर्चा खोला और मामला अदालत तक पहुँच गया। इसके बाद से डीईओ का पद खाली रहा मीडिया में जिलके का शिक्षा विभाग डीईओ विहीन होने की खबरें चलने लगी, नतीजतन शासन ने अंतरिम व्यवस्था के तहत डॉ. अजय कौशिक को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर का अतिरिक्त जिम्मेदारी सौप दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button