0 बताया मोहल्ले में खुलेआम चल रहा गांजे शराब और मेडिकल नशे का कारोबार

0 असमाजिक तत्वों और नशा कारोबारियों पर भी की कार्रवाई की मांग
बिलासपुर। सरकंडा चिंगराजपारा हत्याकांड का मामला तूल पकड़ता जा रहा। सोमवार को फिर मृतका का बैनर पोस्टर लेकर उसके आक्रोशित परिजन और मोहल्लेवासी आरोपी को फांसी देने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुँचे। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को फांसी देने जमकर नारेबाजी की और कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन सौपा।
शुक्रवार को दिनदहाड़े सागर नामक युवक ने घर घुसकर अकेली लड़की ज्योति की ताड़तोड़ चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मौके पर मौजूद पड़ोसियों ने आरोपी को मौके से दबोचकर सरकंडा पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरे दिन शनिवार को मृतका के आक्रोशित घर वाले और मोहल्लेवासियों ने आरोपी को 1 सप्ताह के अंदर फांसी देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया परन्तु पुलिस वालों ने उन्हें घेरकर कलेक्ट्रेट जाने से रोक समझाबुझाकर शांत करने का प्रयास किया। सोमवार को फिर इस वारदात से भड़के और भयभीत मोहल्लेवासी सड़क पर प्रदर्शन करने उतरे। भड़के मोहल्लेसियो ने चिंगराजपारा सरकंडा सीपतरोड नूतन चौक, इंदिरा सेतु से होते हुए नेहरू चौक पर प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की।
तनाव के मद्देनजर सिटी कोतवाली सिविल लाइन और पुलिस लाइन से बल भेजा गया। उत्तेजित भीड़ ने कलेक्टर और एसपी के नाम ज्ञापन सौंपकर मोहल्ले के कानून व्यवस्था की स्थिति से अवगत कराते हुए हत्या के आरोपी को फांसी देने की मांग दोहराई। बड़ी संख्या में पहुंचे मोहल्लेवासी और युवती के परिजन ने यहाँ मोहल्ले में जगह जगह चल रहे शराब गांजे और मेडिकल नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने की भी मांग की। सभी ने एक स्वर में कहा कि यदि समय रहते नशे और इस तरह की गतिविधियों पर प्रभावी रोक नही लगाई गई तो ऐसे तत्वों केहौसले बुलंद होंगे। मोहल्ले में सुरक्षित रहना मुश्किल हो जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने जल्द से जल्द ऐसे लोगो पर कार्रवाई कर मोहल्ले में कानून व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने की बात रखी।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 6, 2026नागलोक फर्जी मुआवजा कांड में फिर ट्वीस्ट, पूर्व तहसीलदार व नायब तहसीलदार को पूछताछ के लिए नोटिस लेकर तहसील दफ्तर पहुची पुलिस तो मची खलबली…
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!

