ब्रेकिंग

नागलोक फर्जी मुआवजा कांड, मामला खदबदाया तो तहसील दफ्तर में खंगाले जा रहे 2019 से 2024 तक के रिकॉर्ड…

Spread the love

बिलासपुर / चर्चित फर्जी नागलोक मुआवजा कांड के भंडाफोड़ के बाद माहौल चौतरफा खदबदा तो जिम्मेदार अफसर अपना गला बचाने 2019 से 2024 तक के सर्पदंश मुआवजे से सम्बंधित फाइलों को ढूंढ़वाने लगे। वजह क्या है सब जानते है।
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी से सामने आए इस करोड़ो के ब्लंडर फर्जीवाड़े में पुलिस ने विभिन्न थानों में अब तक 16 मामले दर्ज किए गए है, जन मामले में अब तक डॉक्टर, वकील, मुंशी, नगर सैनिक और तहसील कार्यालय के 3 बाबुओं समेत 13 आरोपियो की गिरफ्तारी की गई है।
मामले के तूल पकड़ने पर पुलिस और जिलाप्रशासन की रिहर्सल तेज हो गई है। पुलिस ने जहा तहसील कार्यालय के कार्यरत और रिटायर्ड आधा दर्जन स्टाफ को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिये थाने तलब किया है, वही तहसील कार्यालय में मचे लफन्दर के बाद अब सर्पदंश मुआवजे से सम्बंधित 2019 से 2024 तक के फाइलों को खंगाला जा रहा…!
पूरे स्टाफ को फाइलों के काउंटिंग, कितने प्रकरणों में मुआवजे का भुगतान हुआ है, कितने बाकी है इस बात का लेखजोखा तैयार करने लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *