ब्रेकिंग

दारुभट्टी में चाकू घोपकर ऑटो चालक की हत्या,,, इधर ड्रिंक एंड ड्राइव पर पुलिस का चिट्ठा…

Spread the love

बिलासपुर / खबर एक नही दो है, एक तो शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने 7 माह में 2,459 नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्रवाई और 1,379 चालको के लाइसेंस निलंबित…करने का खाका पेश किया है, तो दूसरी तरफ तोरवा पॉवर हाउस चौक के आगे देवरीखुर्द दारू भट्टी में चाकू घोंपकर ऑटो चालक के हत्या की खबर है।

पहली खबर मर्डर की है, बताया जा रहा कि सोमवार शाम देवरीखुर्द शराब दुकान के पास ऑटो चालक का किसी व्यक्ति से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि इसी विवाद में आरोपी ने ऑटो चालक पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से वहां अफरा-तफरी मच गई। वारदात में लहूलुहान ऑटो चालक ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया।इस घटना ने एक बार फिर सीरियल चाकूबाजी और शराब दुकानों के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वही दूसरी खबर शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई के आंकड़ों का खाका है। ट्रैफिक पुलिस की माने तो 7 माह में 2,459 नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्रवाई और 1,379 के लाइसेंस निलंबित करने की जानकारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *