
रायपुर/भिलाई। प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के रायपुर और भिलाई स्थित निवास उनके करीबी सहयोगियों व वरिष्ठ अधिकारियों के ठिकानों पर सीबीआई की रेड के बाद फिर बवाल मचा रहा। कांग्रेसियो ने फिर सीबीआई के दुरूप्योग का राग अलापा।
आज सुबह केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के छापेमारी की खबर से हड़कम्प मचा रहा। बताया जा रहा कि मामला महादेव सट्टा एप घोटाले से जुडा है जिसकी जांच के लिए ये छापेमारी की गई ।


इनके ठिकानों पर की गई छापेमारी
सीबीआई ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल व उनके करीबी अधिकारियों और नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी की जिनमे उनके राजनीतिक सलाहकार रहे विनोद वर्मा, आईपीएस शेख आरिफ, आईपीएस आनंद छाबड़ा, आईपीएस अभिषेक पल्लव, पूर्व आईएएस अनिल टूटेजा, एडिशनल एसपी संजय ध्रुव, एडिशनल एसपी अभिषेक महेश्वरी,आईपीएस प्रशांत अग्रवाल, कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव शामिल है।
छापे की खबर के बाद कांग्रेस नेताओ ने भाजपा की राज्य और केंद्र सरकार पर बदले की राजनीति और सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग करने का आरोप लगा अपनी आवाज बुलंद करने का प्रयास किया।



