
बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 33,700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जमकर कटाक्ष करते हुए कहा कि विकास के लिए केवल बजट नहीं, बल्कि ईमानदार नीयत भी जरूरी होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के कारण आदिवासी समाज तक विकास का लाभ नहीं पहुंच पाया। बिल्हा क्षेत्र के ग्राम मोहभट्टा में जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।


उन्होंने राज्य के तीन लाख गरीब परिवारों को उनके नए (पीएम आवास) घर की सौगात देने की घोषणा की। पीएम मोदी ने कहा, आज नवरात्रि का पहला दिन है और छत्तीसगढ़ माता महामाया और माता कौशल्या की पावन भूमि है। इन नौ दिनों में शक्ति की उपासना होती है और यह छत्तीसगढ़ के लिए विशेष समय होता है। ऐसे शुभ अवसर पर यहां आकर मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं।”


आदिवासी समाज के लिए विशेष योजनाएं..

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार आदिवासी समाज के विकास के लिए विशेष अभियान चला रही है। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने ‘धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान’ शुरू किया है और इसके तहत विशेष रूप से अति पिछड़ी आदिवासी जनजातियों के लिए ‘पीएम जनमन योजना’ लागू की गई है।
उन्होंने कहा, “पहली बार केंद्र सरकार ने अति पिछड़ी जनजातियों के विकास के लिए विशेष योजना बनाई है। अब छत्तीसगढ़ की तस्वीर और तकदीर बदल रही है। यह उन राज्यों में शामिल हो गया है जहां 100 प्रतिशत रेल नेटवर्क बिजली से संचालित होने लगा है।”
बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विकास..
पीएम मोदी ने बताया कि सरकार गरीबों के घर, शिक्षा, सड़क, रेलवे, बिजली और गैस पाइपलाइन जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास पर तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया है, जिससे छत्तीसगढ़ के नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।
गारंटियां पूरी कर रही है सरकार..
प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार अपनी गारंटियों को तेजी से पूरा कर रही है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की महिलाओं और किसानों के लिए किए गए वादों का जिक्र करते हुए बताया कि दो वर्षों का लंबित धान बोनस किसानों को वितरित किया गया है और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान की खरीद सुनिश्चित की गई है।
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ भर्ती परीक्षाओं का आयोजन कर रही है, जबकि कांग्रेस के कार्यकाल में भर्ती परीक्षाओं में बड़े घोटाले हुए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने इन घोटालों की जांच के आदेश दिए हैं और जनता का भरोसा भाजपा पर लगातार बढ़ रहा है।
‘हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे’..
पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ को अलग राज्य बने 25 साल पूरे हो रहे हैं और यह राज्य अपनी रजत जयंती मना रहा है। उन्होंने कहा कि यह संयोग है कि यह वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म शताब्दी वर्ष भी है। उन्होंने कहा, “अटल जी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया था और अब हमारा संकल्प है कि इसे और समृद्ध बनाएं। हमने इसे बनाया है, हम ही इसे संवारेंगे।”
कांग्रेस पर तीखा हमला..
प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकारों ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया और विकास के कार्यों में घोटाले किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में विकास के नाम पर केवल धोखा दिया गया।
उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ को अलग राज्य बनाने की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में इस क्षेत्र में विकास नहीं हुआ। कांग्रेस के नेता केवल अपनी तिजोरियां भरने में लगे रहे और जनता की परेशानियों की अनदेखी की।”
गांव-गांव तक पहुंच रहा विकास..
प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ के गांव-गांव तक विकास योजनाएं पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई हैं और उन्हें लागू भी किया जा रहा है।
उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि वे भाजपा सरकार पर भरोसा बनाए रखें क्योंकि यह सरकार केवल और केवल जनता की भलाई के लिए काम कर रही है।
छत्तीसगढ़ को हम विकसित राज्य बनाना हमारा लक्ष्य..
पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के विकास के लिए और भी नई योजनाएं ला रही है, जिससे राज्य के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य छत्तीसगढ़ को देश का सबसे विकसित राज्य बनाना है और इस दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।
जनता से आशीर्वाद मांगा..
अपने भाषण के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से समर्थन बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा, आपने भाजपा को जो आशीर्वाद दिया है, उसके लिए मैं आपका आभार प्रकट करता हूं। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है और इसके लिए आपका साथ जरूरी है। उनके सम्बोधन के दौरान मोदी मोदी के नव्रे लगते रहे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedFebruary 5, 2026नगर निगम के चर्चित अतिक्रमण निवारण अमले पर फिर लगा भयादोहन कर अवैध उगाही का आरोप, मांग रहे थे 10-10 हजार 9 सौ लेकर निकल लिए
UncategorizedFebruary 5, 2026कबाड़ चोरी के लिए चर्चित न्यायधानी के नगर निगम की सामान्य सभा मे 13 को फिर उठेगा कबाड़काण्ड…? ट्रैफिक के बढ़ते दबाव को देखते हुए अरपा तट की नई सड़क के लिए भी स्क्रिप्ट तैयार…
UncategorizedFebruary 5, 2026लायन्स सर्विसेज ठेका फर्म फिर निशाने पर, हाईटेक बस स्टैंड में लाठीटेक सफाई, गन्दगी देख भड़के निगम कमिश्नर थमहाया नोटिस, होटल संचालक पर भी ठोंका जुर्माना
UncategorizedFebruary 4, 2026एसीबी के जाल में फिर फंसे नायब तहसीलदार और पटवारी, धान खरीदी में गड़बड़ी के मामले में ऊपर रिपोर्ट न भेजने भयादोहन कर शाखा प्रबंधक से मांग रहे थे 35 हजार, दोनो गिरफ्तार

