ब्रेकिंग

निकाय चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था का ये हाल, दिन दहाड़े मिलेट्री ड्रेस में घर घुस 60 लाख की डकैती

0 हथियार बन्द डकैतों ने परिवार को गन प्वाइंट पर बंधक बना दिया वारदात को अंजाम
0 लाल सलाम के नारे लगा भागे डकैत

बिलासपुर। राजधानी रायपुर से मतदान के दौरान एक बड़ी डकैती के वारदात की खबर सामने आई है। शहर के बीचों बीच दिन दहाड़े मिलिट्री ड्रेस मे एक घर मे घुसे हथियार बन्द डकैतों ने परिवार वालों को बंधक बना 60 लाख रुपये की डकैती कर लाल सलाम कहकर भाग निकले। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए सभी मार्गो पर नाकेबंदी कर जांच की जा रही है

मिली जानकारी के अनुसार खम्हारडीह थाना इलाके के अनुपम नगर में दिनदहाड़े डकैती की वारदात हुई है. पीड़ित वनोहरण वेणु अपनी जमीन बेचकर 60 लाख रुपये नगद रकम घर पर रखे थे. इसी बीच चार डकैत मिलिट्री का ड्रेस पहनकर घर में जबरदस्ती घुस आए और परिवार के लोगों को बंधक बना पिस्टल कनपट्टी पर तान आलमारी में रखे 60 लाख रुपये लेकर फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *