
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में रक्षाबंधन की रात दो गुटों के बीच हुए पथराव, सिरफुटौव्वल, बमबाजी और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत 6 और आरोपियो को गिरफ्तार कर न सिर्फ यूपी के ऑपरेशन … की तर्ज पर जुलूस निकाला, बल्कि उस रात गोली चलने का भी खुलासा कर उस मुख्य आरोपी से एक पिस्टल और एक कट्टा भी बरामद किया जो अपने आपको निर्दोष बता रहा था।

पुलिस ने मुख्य आरोपी सोहेल खान और
उसके गुट के पांच अन्य आरोपियों—अब्दुल रज्जाक मकवाना, अरबाज खान, नुमान अली, शेख सुल्तान और मोहम्मद मुस्तकीन—को गिरफ्तार कर बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सिटी कोतवाली से आरोपियो का पैदल जुलूस निकाल संदेश दिया कि कानून से खिलवाड़ करने वालो का यही हस्र होगा आरोपी लंगड़ाते और चेहरा छिपाते दिखे। सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से देर शाम उन्हें रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले में अब तक दोनो पक्ष के 20 लोगो को गिरफ्तार करने और अन्य आरोपियों की पहचान कर तलाश करने की बात कही जा रही।
बीच शहर में रक्षाबंधन की रात हुए इस बवाल में दोनों ओर से हुए पथराव में 3 -4 पुलिसकर्मी समेत दोनों पक्षों के दो दर्जन से अधिक लोगो के घायल होने की बात सामने आई है। हालात को नियंत्रित करने के लिए कलेक्टर और एसएसपी को सड़क पर उतरना पड़ा, हालात पर नियंत्रण के लिए जिले भर के अलावा दूसरे जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल और बटालियन बुलाना पड़ा। भीड़ को नियंत्रित करने आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और बल प्रयोग करना पड़ा।
बवाल थमने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के नामजद लोगों समेत 50 से ज्यादा लोगों के खिलाफ बलवा समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया जिसमें धारा 307 और 191 भी शामिल बताया जा रहा।
पुलिस अब मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई कर रही है। घटना से जुड़े वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उपद्रव में शामिल लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
और पुलिस गाड़ी का अब भी ये हाल…
जुलूस में पुलिस बल के साथ काफिले में शामिल एक पुलिस गाड़ी ने रास्ते मे ही टें बोल दिया, बीच सड़क में बोनट खोल स्टाफ और आरोपियो को एक गाड़ी से उतार दूसरी गाड़ी में बिठाना पड़ा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 3, 2026पथराव, सिरफुटौव्वल, बमबाजी और तोड़फोड़ के मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत 6 और आरोपी गिरफ्तार… खुद को निर्दोष बताने वाले हिस्ट्रीशीटर से बरामद हुआ कट्टा- पिस्टल, ऑपरेशन खोरवा के तर्ज पर जुलूस निकाल दिया बड़ा सन्देश…
UncategorizedSeptember 2, 2026भोंगरा ही भोंगरा, 1300 करोड़ से अधिक का बजट और स्मार्ट सिटी की ठसक के बाद भी मरता है कोई तो मर जाए टाइप हाल क्यो…?
UncategorizedSeptember 1, 2026निधन, विद्या शंकर त्रिपाठी
UncategorizedSeptember 1, 2026चुनावी दावे के गर्म राख पर फिर पक गया 1 करोड़ 40 लाख का अंगाकर रोटी, मामला नगर निगम और स्मार्ट सिटी के एक और एफडीआर कांड का…!



