
बिलासपुर,,,, बिलासपुर में जमीन के सौदे को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है, जहां खरीदार मनोज सिंह ठाकुर ने विक्रेता सुकांत विश्वकर्मा पर गंभीर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।



(Fraud) मनोज का कहना है कि उन्होंने तय सौदे की अधिकांश रकम चुका दी, लेकिन इसके बावजूद पूरी जमीन का पंजीयन उनके नाम पर नहीं किया गया।

मामला अब पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को लिखित शिकायत के बाद जांच के दायरे में आ गया है…..
जमीन सौदे में करोड़ों की धोखाधड़ी, खरीदार मनोज सिंह ठाकुर ने लगाए गंभीर आरोप…
शिकायतकर्ता मनोज सिंह ठाकुर के ने कहा की उन्होंने अपने भागीदार के साथ मिलकर मौजा सकरी स्थित कुल 52 डिसमिल भूमि के लिए 55 लाख रुपये में सौदा तय किया था।

(Fraud) मनोज का दावा है कि नोटरी इकरारनामा के बाद उन्होंने 53 लाख 24 हजार रुपये की भारी-भरकम रकम अलग-अलग किश्तों और आरटीजीएस, चेक तथा नगद के माध्यम से (संस्थापक) टैगोर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड रिसर्च सेंटर सुकांत विश्वकर्मा को भुगतान कर दिया।

लेकिन विक्रेता ने केवल 28 डिसमिल जमीन का ही पंजीयन कराया और बाकी 24 डिसमिल भूमि के पंजीयन को लगातार टालता रहा। मनोज के अनुसार, वे कई बार आग्रह करते रहे, लेकिन सुकांत लगातार बहाने बनाकर प्रक्रिया को लटकाता रहा….
सुकांत विश्वकर्मा पर अधूरा पंजीयन रोकने और दूसरी जगह सौदा करने की कोशिश का आरोप…
पीड़ित मनोज का यह भी आरोप है कि बचे हुए भाग की जमीन को अधिक दाम में बेचने के लालच में सुकांत विश्वकर्मा ने संभवतः किसी अन्य व्यक्ति—यदुनंदन नगर निवासी मोहम्मद आदिल—के साथ एक और सौदा करने की कोशिश की है।

(Fraud) इससे मनोज को करोड़ों की हानि होने की आशंका है। शिकायत में मनोज सिंह ठाकुर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की तत्काल जांच कराई जाए, टैगोर सुकांत विश्वकर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया जाए और शेष भूमि का पंजीयन उनके पक्ष में करवाया जाए, ताकि उन्हें अपूर्णीय क्षति से बचाया जा सके…..
Author Profile
Latest entries
UncategorizedAugust 27, 2026कोषाध्यक्ष से सीधे अध्यक्ष की कुर्सी पर बल्लू की ‘बल्लेबाजी’ जूना बिलासपुर व्यापारी संघ में सिंधी समाज के उपाध्यक्ष बलराम हरियाणी (बल्लू) की ताजपोशी, सर्वसम्मति से मिली कमान; बोले व्यापारियों का साथ मिला तो संगठन को बनाएंगे और मजबूत…
UncategorizedAugust 21, 2026NSUI ग्रामीण की हॉट सीट पर रंजेश सिंह क्षत्री की एंट्री, अब कॉलेजों में अफसरशाही की लगेगी ‘क्लास’ छात्रसंघ चुनाव बहाली, RTE और छात्रों की समस्याओं पर छेड़ेंगे मोर्चा—नई टीम भी जल्द मैदान में, बोले रंजेश… छात्रहित में आवाज दबेगी नहीं, जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी होगा…
UncategorizedAugust 20, 2026रोहित तिवारी का चला संगठन में ‘तिवारी फॉर्मूला’! मंथन सभागार में सर्वसम्मति से नई टीम का ऐलान, प्रदीप तिवारी को जिलाध्यक्ष तो प्रशांत-जूही को अहम जिम्मेदारी; सुमंत को उप प्रांताध्यक्ष बनाकर प्रदेश अध्यक्ष ने फिर दिखाया संगठनात्मक दांव…
UncategorizedAugust 20, 2026आईटीआई में ‘ट्रेड’ का खेल या नियमों की अनदेखी? NSUI के प्रदेश सचिव ने खोला मोर्चा, बेसमेंट से फायर सेफ्टी तक उठाए सवाल; बोला—पहले जांच तो हो, फिर खुलेगा महाराणा के ‘मान्यता मॉडल’ का राज…



