ब्रेकिंग

17 सूत्रीय मांगों को लेकर JAD ने किया 24 से 3 दिवसीय ओपीडी बहिष्कार का ऐलान, कहा फिर भी नही जागे जिम्मेदार तो 28 सितंबर से करेंगे प्रदेशव्यापी आंदोलन…

Spread the love

बिलासपुर। 17 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलित जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA), CIMS बिलासपुर ने 24 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक OPD सेवाओं के बहिष्कार का निर्णय लिया है। इस दौरान आपातकालीन (Emergency) सेवाएं जारी रहेंगी, ताकि आपात स्थिति में आने वाले मरीजों को परेशानी न हो और जनहित प्रभावित न हो।
JDA ने स्वास्थ्य मंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन और वादों के अनुरूप मांगों पर सकारात्मक एवं ठोस कार्रवाई न होने पर 28 सितंबर से आंदोलन को प्रदेशव्यापी स्वरूप देने और
इमरजेंसी सेवाओं को आंदोलन से बाहर रखने का ऐलान करते हुए कहा कि आंदोलन शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से जारी रहेगा।

JDA ने 24 सितंबर गुरुवार को सुबह 11 बजे सिम्स के मेन गेट के पास धरना स्थल पर मीडिया वार्ता आयोजन किया है ताकि वे अपनी आवाज सरकार और जनजन तक पहुँचा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *