ब्रेकिंग

डीजीपी और कलेक्टर एसपी कांफ्रेंस के बाद भी न्यायधानी में कानून व्यवस्था का ये हाल, फिर एक युवक ने मुस्लिम युवक और पुलिस पर गम्भीर आरोप लगा, लगा ली फांसी

Spread the love

0 हिन्दू संगठनों ने सिटी कोतवाली का घेराव कर की आरोपी को गिरफ्तार करने मांग

0 श्रीकांत वर्मा मार्ग की तर्ज पर दूसरा मामला

0 उठ रहे सवाल क्या आमजन को नही जीने का अधिकार

0 क्यो दबंगो का नाम आते ही सट्ट पड़ जा रहा पुलिस प्रशासन

बिलासपुर ,,, छत्तीसगढ़ में हुए डीजीपी कांफ्रेंस और कलेक्टर एसपी कांफ्रेंस के बाद भी न्यायधानी के कानून व्यवस्था का गए हाल है, एक युवक ने पुलिस वालों पर झूठा बयान लेने और किसी सोहेल खान द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगा सोशल मीडिया के खुद के बयान वाला वीडियो अपलोड किया और फांसी के फंदे पर झूल गया। इस घटना से उत्तेजित हिन्दू संगठनों ने सिटी कोतवाली का घेराव कर जय श्री राम के नारे लगाए और आरोपी और उसके परिजनों को पकड़कर न लाने पर टाने के सामने चक्का जाम की चेतावनी दी।


तनाव की स्थिति निर्मित होने पर थानों से अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा पर हिन्दू सन्गठन के लोगो ने नारेबाजी करते हुए सिटी कोतवाली थाने का घेराव किया। नारेबाजी कर रहे हिन्दू सन्गठन के लोगो ने मुस्लिम युवक को आत्महत्या मामले में गिरफ्तार करने की मांग मृत युवक का नाम नरेश साहू है, आरोप है कि मुस्लिम युवक द्वारा प्रताड़ित किए जाने के बाद युवक ने आत्महत्या की है ,,,,,

आत्महत्या से ठीक पहले मृतक नरेश साहू ने सोशल मीडिया के खुद के बयान वाला वीडियो अपलोड किया था जिसने उसने मुस्लिम समाज के युवकों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था।

न्यायधानी में इस तरह का ये दूसरा मामला है इसके पहले श्रीकांत वर्मा मार्ग पर रामा मैग्नेटो मॉल के पास गली में इसी तरह वीडियो अपलोड कर एक महिला ने आसपास के आधा दर्जन से अधिक प्रभावशाली लोगो पर छेड़खानी का आरोप लगाने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या की थी, पुलिस ने जांच का हवाला दे मामले को ठंडा करने के बाद आज तक किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की जिसको लेकर भी तरह तरह की चर्चा है।

तब शांत हुई उग्र भीड़

इस घटना से आक्रोशित भीड़ ने शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जयश्रीराम के नारे लगा सिटी कोतवाली के सामने मुख्यमार्ग पर चक्काजाम कर दिया और पुलिस प्रशासन पर इतने गम्भीर मामले में कार्रवाई न करने आरोप लगाए, इसके बाद तनाव की स्थिति को देख थानों और पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल बुलाया गया इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को आश्वस्त किया कि आपलोग शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग करे, आरोपियों और सम्बंधित पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी आरोपी के तलाश में बल भेजा गया है सुबह 10 बजे तक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा तब भीड़ शांत हुई और चक्काजाम स्थगित किया गया।

चालीसा पाठ कर दी श्रद्धांजलि

घटना से आक्रोशित भीड़ ने सिटी कोतवाली के सामने मुख्य मार्ग पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया और मृतक साहू को 2 मिनट का श्रद्धांजलि देकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *