ब्रेकिंग

किन्नरों के दंगल से फिर गरमाया शहर का माहौल, पुलिस तक पहुँचा मामला…

बिलासपुर,,,,  में किन्नर समुदाय के बीच गहराता विवाद अब प्रशासनिक गलियारों तक पहुंच गया है! समुदाय के सदस्यों ने गौरेला-पेंड्रा क्षेत्र की राजा किन्नर पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी रजनेश सिंह को ज्ञापन सौंपा है! उनका कहना है कि राजा किन्नर न केवल उन्हें बधाई और भिक्षावृत्ति जैसे पारंपरिक कार्यों से रोक रही हैं! बल्कि धमकी, मारपीट और जबरन वसूली जैसी गतिविधियों में भी शामिल हैं!

शिकायत में बताया गया है! कि 10 मई 2025 को मदार बाबापुरकर मैदान में आयोजित होने वाले संदल चादर कार्यक्रम के लिए राजा किन्नर द्वारा बिलासपुर के किन्नरों से 10-10 हजार रुपये जबरन वसूले जा रहे हैं!आरोप है! कि पैसे नहीं देने पर गुंडों से पिटवाने और जान से मारने की धमकियाँ दी जा रही हैं! इतना ही नहीं, हिन्दू धर्म से जुड़े किन्नरों को इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव डाला जा रहा है! और विरोध करने पर शारीरिक प्रताड़ना दी जाती है! शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यह धार्मिक स्वतंत्रता और मूल अधिकारों का खुला उल्लंघन है…?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *