0 की गोठनो को फिर से आबाद कर चारे- पानी का इंतेजाम करने मांग
0 कहा दुर्घटना और भूख के कारण हो गई 2500 गायों की मौत



बिलासपुर – एक्सीडेंट में लगातार गायों के घायल होने और मरने मि खबरों को कॉंग्रेस ने हाईजैक कर लिया। जिला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने,,,भाजपा सरकार के राज में पिछले पौने दो साल में 5 लाख गायों की तस्करी कराने और 2500 गायों की दुर्घटना और भूख से मौत होने, व केंद्र की मोदी सरकार पर बीफ निर्यात करके हर साल 4.3 अरब डॉलर कमाने का आरोप लगाया है। वे कांग्रेस भवन में मीडिया से चर्चा कर रहे थे।
जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी व शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने कहा कि सत्ता में आते ही भाजपा ने कांग्रेस शासनकाल में चलाए जा रहे नरवा गरुआ घुरवा बारी योजना गोठान, गोबर खरीदी योजना सब बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के बंद करा दिया…इसके कारण पिछले पौने दो साल में चारे पानी के अभाव में भूख से और खुले में घूमने के कारण सड़को पर एक्सीडेंट से गायों की लगातार मौते हो रही। सड़को पर पसरे मवेशियों से टकराकर कार- बाइक सवार लोग हादसों में हताहत हो रहे मर रहे पर शासन- प्रशासन ध्यान नही दे रहा… नतीजतन
पौने दो वर्ष में 850 से अधिक गाय सड़को पर कुचल कर मारी गई और लगभग 1200 से अधिक गाये गोठनो में चारे पानी के अभाव में भूख प्यास से मारी गई। वही जिला और शहर अध्यक्ष ने सरकार पर गो वंश की तस्करी को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया। जिला एवं शहर
अध्यक्ष का कहना है कि सन 2023 में कांग्रेस शासनकाल में लगभग 14 लाख गोवंश थी गोठनो में गायों का व्यवस्थापन होता था उनके चारे पानी की व्यवस्था होती थी। गायो के मौत के मामले में कांग्रेस ने अभी तक 6 कमेटिया बनाई है उनकी रिपोर्ट बेहद चौकाने वाली और दुखद है। दो साल में गांवो और शहरों में पशुओं की संख्या 40 फीसदी तक घट गई, जिसका सीधा मतलब है कि गौ वंश की तस्करी का घिनौना काम हो रहा, मवेशियों को पकड़कर यूपी महाराष्ट्र के स्लाटर हाउस भेजा गया और भेजे जा रहे, खुद को गो पूजक और गो रक्षक बताने वाली भाजपा राज में यह महापाप हो रहा।
अध्यक्षद्व्य ने कहा कि मोदी सरकार के आने के बाद भारत ब्राजील के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बीफ निर्यातक देश बन गया है, 2014 के बाद भाजपा के मोदी सरकार की नीतियों के कारण भारत दुनिया के 65 देशों में बीफ निर्यात कर रहा है। भाजपा शासित राज्यों में देश के सर्वाधिक स्लाटर हाउस है. यूपी, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र में है। इलेक्ट्रोल बांड में खुलासा हुआ कि भाजपा ने बीफ निर्यातक कंपनियों से चंदा लिया। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी हमने गायों की रक्षा के लिए गोठान बनाए, गोबर खरीदी शुरू किया, ताकि लोग गायों का पालन पोषण करे उनकी आय का जरिया बने भाजपा की डबल इंजन की सरकार तो गो वंश को कत्ल खाने भेज रही है। सरकार ने गोठान बंद कर दिया विकल्प के तौर पर पहले गो अभ्यारण्य बनाने की बात की गई गोधाम बनाने का निर्णय हुआ लेकिन न गो अभ्यारण्य बनाया गया और न ही गो धाम बनाया गया।
अध्यक्ष द्वय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि पिछले पौने दो साल में प्रदेश से गायब लगभग 5 लाख गोवंश के बारे में सरकार स्पष्टीकरण दें और सभी गौठानो को पुनः शुरू करें। गोठानों में चारा पानी की सुरक्षित व्यवस्था किया जाये।


Author Profile

Latest entries
UncategorizedMarch 22, 2026रतनपुर कलमीटार माँ महामाया धाम में नवरात्र पर्व की धूम, रविवार को चतुर्थी पर्व पर लगा रहा दर्शनार्थियों का तांता
UncategorizedMarch 22, 2026महासमुंद में चैत्र नवरात्र की चतुर्थी पर बड़ा हादसा, रोपवे का केबल टूटने से पहाड़ी पर गिरी दर्शनार्थियों से भरी ट्रॉली, 1 की मौत 16 घायल
UncategorizedMarch 21, 2026वाह रे महानगर, वाह रे स्मार्ट सिटी, जमीन फोड़ भूफोर निकलने के बाद अब कचरे के ढेर में लगी आग से स्वाहा हुए दो कार, करोड़ो की सफ़ाई और कचरा उठाव के दावे पर उठे सवाल
UncategorizedMarch 20, 2026धान का कटोरा के नाम से चर्चित छत्तीसगढ़ अब अफीम के कटोरे के नाम से मशहूर, रायगढ़ के तमनार ब्लाक से फिर सामने आया नशे के अवैध खेती का मामला, अब तक 4 …आरोपी सांगा गिरफ्तार*

