ब्रेकिंग
Uncategorized

धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, भूपेंद्र सवन्नी और महापौर पूजा विधानी की मौजूदगी में बिलासपुर नगर निगम के एल्डरमैन योगेश बोले ने ली शपथ, लखीराम ऑडिटोरियम बना लोकतंत्र का साक्षी…

बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नगर पालिक निगम बिलासपुर के लिए नियुक्त योगेश बोले एल्डरमैन (पार्षद) का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को लखीराम ऑडिटोरियम में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया…. कार्यक्रम में सभी नव-नियुक्त एल्डरमैनों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर नगर के विकास और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की….


समारोह में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, पूर्व मंत्री एवं मस्तूरी के पूर्व विधायक कृष्णमूर्ति बांधी, महापौर पूजा अशोक विधानी, नगर निगम अध्यक्ष विनोद सोनी, कलेक्टर संजय अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त सर्वे, भाजपा बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, भाजपा महामंत्री सोमेश तिवारी सहित नगर निगम के सभी जोन अध्यक्ष और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे….


मुख्य अतिथियों ने नव-नियुक्त एल्डरमैनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए शहर के विकास, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और नागरिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें…. उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है!


शपथ ग्रहण के बाद सभी अतिथियों ने नव-नियुक्त एल्डर मैनों का स्वागत एवं अभिनंदन किया… कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ…. समारोह में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने नगर के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button